{"_id":"59dfb5844f1c1bd1538b725f","slug":"71507833220-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे रश्के कमर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे रश्के कमर..
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवा (बाराबंकी)। देवा महोत्सव के ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार रात मशहूर गायिका अनामिका सिंह के नाम रही। भोजपुरी व वॉलीवुड फिल्मों में कई हिट सांग दे चुकी मशहूर गायिका अनामिका सिंह के गानों ने देवा के सांस्कृतिक पांडाल में धूम मचा दी। अवधी, भोजपुरी व हिंदी गीतों की एक के बाद एक गीतों की ऐसी झड़ी लगाई कि लोग थिरक उठे।
सांस्कृतिक पांडाल मेें कदम रखते ही गायिका अनामिका सिंह ने मंगल भवन अमंगल हारी... से कार्यक्रम की शुरुआत की। भर दो झोली मेरी या मोहम्मद... सुनाया तो पांडाल तालियों से गूंज उठा। तोरा मन दर्पण कहलाए..., एक डोली चली एक अर्थी चली..., सलामे इश्क मेरी जां... सुनाकर कार्यक्रम को चरम पर पहुंचा दिया। इसके बाद- रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे..., दमादम मस्त कलंदर.., मेरे रश्के कमर..., मोहे आई न जग से लाज... सुनाया तो लोग थिरकने लगे। एक के बाद एक धमाकेदार परफार्मेंस ने लोगों को एक ही जगह पर रुके रहने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर डीएम अखिलेश तिवारी, एडीएम अनिल कुमार सिंह, विधायक बैजनाथ रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सुल्तानपुर की मशहूर गायिका ने दिए कई हिट गाने
मूलत: सुल्तानपुर की रहने वाली मशहूर गायिका अनामिका सिंह सात सालों से मुंबई में रह रही हैं। साजन चले ससुराल में तोहरा में बसेला बरनवा गाया.. था जो काफी पसंद किया गया। अवधी, भोजपुरी व हिंदी फिल्मों में कई हिट गीत गा चुकी हैं।