{"_id":"59c3fe884f1c1b1f688b5c5f","slug":"71506016904-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की आवभगत में पिंजरा रखना भूल गया विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की आवभगत में पिंजरा रखना भूल गया विभाग
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेंदुआ पकड़ने को पिंजरा रखना भूल गया वन विभाग
बाराबंकी। तेंदुए की दहशत ने भले ही लोगों की नींद हराम कर रखी हो, मगर वन विभाग एकदम बेफिक्र है। गुरुवार शाम को शुगर मिल में पिंजरा रखकर तेंदुए की निगरानी बढ़ाने की बात लखनऊ से आए एक्सपर्ट ने कही थी। मगर विभागीय अधिकारी पूरे दिन मंत्री की आवभगत करने में इस कदर मसरूफ रहे कि पिंजरा रखना ही भूल गए।
वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को लखनऊ चिड़ियाघर से आए एक्सपर्ट डॉ. उत्कर्ष शुक्ल के साथ शहर के पीरबटावन, भेड़हा नाला, कमरियाबाग का निरीक्षण किया था। इस दौरान कई स्थानों पर मिले पगचिह्नों से तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए एक्सपर्ट ने शुगर मिल की ओर तेंदुए के जाने की बात कही थी। तेंदुए के कुनबे को शुगर मिल से पकड़ने के लिए पिंजरा रखकर निगरानी बढ़ाने को कहा था। मगर वन विभाग के अधिकारी गुरुवार को जिले में आए वन एवं उद्यान मंत्री दारा सिंह की आवभगत में लगे रहे। अब शुक्रवार सुबह पिंजरा रखकर बकरी बांधने की बात कही गई है।
नवाबगंज रेंजर विक्रम सिंह सचान का कहना है कि, पूरे दिन मंत्री के कार्यक्रम में सभी अधिकारी व कर्मचारी लगे रहे। इस वजह से पिंजरा रखने का समय नहीं मिल पाया। शुक्रवार सुबह पिंजरा रखा दिया जाएगा।