फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा

Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पिकअप चालक के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा
पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। कहासुनी होने पर बाइक सवार युवक को कुचलकर मार डालने के मामले में पिकअप चालक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन बरामद कर लिया है मगर आरोपी चालक का कोई सुराग नहीं लग सका है।

बताते चलें कि, फतेहपुर कस्बे की बेलहरा रोड के मोहल्ला काजीपुर निवासी दिवाकर सोनी उर्फ सोनू अपने साथी दीपक कुमार निवासी वाजिदपुर के साथ बुधवार को नंदनाकलां ग्राम गया था। वहां से लौटते वक्त मालगोदाम के पास एक पिकअप चालक से किसी बात पर उसकी बहस हो गई थी। इस पर चालक ने दिवाकर पर पिकअप चढ़ा दी थी। इससे कुचलकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक दिवाकर के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ राजेश यादव ने बताया कि, रेलवे स्टेशन के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली पिकअप को कब्जे में लेकर आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed