{"_id":"59a9a8394f1c1b4e738b4d4e","slug":"71504290873-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद को लेकर गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद को लेकर गुलजार रहे बाजार
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद आज, गुलजार रहे बाजार
बाराबंकी। बकरीद को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ जुटी रही। शुक्रवार होने के कारण सट्टी बाजार में जमकर भी उमड़ी। वहीं बकरा बाजार में खरीद फरोख्त शाम तक होती रही। बकरीद की तैयारियों को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने ईदगाह समेत नमाज स्थलों का निरीक्षण किया और साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई।
ईद-उल-जुहा को लेकर ईदगाह समेत नमाज स्थलों का नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी ने निरीक्षण किया। ईदगाह के पास गंदगी देख ईओ भड़क गई और उन्होंने सफाईकर्मियों को सफाई करने का निर्देश दिया। ईओ ने टैंकर से पानी मंगाया और ईदगाह परिसर की धुलाई कराई।
नालियों की सफाई और मस्जिद जाने वाले मार्ग व मस्जिद के आसपास चूने का छिड़काव कराया गया। शाम को फॉगिंग कराई गई। मार्ग प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने का कार्य देरशाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
बकरीद की तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी अनिल कुमार सिंह ने अपने मातहतों के साथ जायजा लिया। शुक्रवार शाम ईदगाह व प्रमुख नमाज स्थल पर पहुंच कर व्यवस्था का हाल देखा। कमियां मिलने पर कड़े दिशा निर्देश दिए।
बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी। लोगों ने बच्चों के लिए कपड़े खरीदे। कुर्ता पैजामा, जींस, टीशर्ट, शर्ट आदि खूब डिमांड रही। बच्चे इंडो वेस्टर्न व लेनिन का कुर्ता पैजामा खरीदते दिखाई दिए। टोपी की दुकानों पर बच्चों की ही नहीं, बड़ों की भी भीड़ रही। वहीं बाजार में सिंवई की खूब खरीदारी हुई।
फैजुलर्रहमान पार्क में लगे बकरा बाजार मेें सुबह से ही खरीदारों की भीड़ रही। बकरा खरीदने के लिए खरीद फरोख्त शाम तक होती रही। बाजार मेें लखनऊ से बकरा बेचने आए नईम का बकरा 35 हजार में बिका। वहीं ग्वारी के इरफान ने अपने बकरे की कीमत 32 हजार लगाई। शहावपुर से बकरा लेकर आए मैनुद्दीन का बकरा 16 हजार में बिका।
बाजार में डेढ़ हजार से लेकर 35 हजार तक बकरे बिकने के लिए आए। नगरपालिका परिषद की ईओ संगीता कुमारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संगीता कुमारी ने बताया कि बकरीद पर जलापूर्ति पूरे दिन रहेगी। प्रमुख मस्जिदों व ईदगाह की साफ सफाई करा दी गई है और चूने का छिड़काव कराया गया है। ईदगाह के अलावा कई स्थानों पर पानी के टैंकर लगाए जाएंगे।