फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   70681 students will give UP board exam at 113 centers

70681 छात्र-छात्राएं 113 केंद्रों पर देगी यूपी बोर्ड की परीक्षा

Mon, 01 Mar 2021 01:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
70681 students will give UP board exam at 113 centers
बाराबंकी। यूपी बोर्ड के परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी होने के बाद परीक्षा केंद्रों की तस्वीर साफ हो गई। अनंतिम सूची से परीक्षा केंद्र बने 17 कॉलेज बाहर हुए तो 15 को तरजीह मिली। ऐसे में इस बार 113 केंद्रों पर 70681 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 अप्रैल से होगी। जिले में यूपी बोर्ड के 298 माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते वर्ष 2021 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को लेकर 70681 छात्र-छात्राओं के लिए 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें हाईस्कूल के संस्थागत 38884 व व्यक्तिगत 995 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट के संस्थागत 28757 तथा व्यक्तिगत 2079 परीक्षार्थी हैं।
विज्ञापन

इससे पूर्व परिषद द्वारा जारी अनंतिम सूची में 115 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इसमें कई नामचीन विद्यालय परीक्षा केंद्र से बाहर हो गए थे। ऐसे में इन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाने की आड़ में जहां 17 परीक्षा केंद्रों को बाहर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 15 कॉलेजों को शामिल कर लिया गया। इसमें कई कॉलेज पहली बार परीक्षा केंद्र बने हैं जबकि कई मानक पूरा करने वाले आन रोड विद्यालयों की जगह इंटीरियर में स्थित कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसमें कई विद्यालयों के बच्चों के परीक्षा केंद्रों की दूरी भी 12 किलोमीटर से अधिक है।

डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 113 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र की दूरी का प्रत्यावेदन देने के वाले कॉलेजों के परीक्षा केंद्र नजदीक बनाए जाने का प्रयास किया गया है। कुछ विद्यालयों के परीक्षा केंद्र दूर होने की बात से इंकार नहीं किया जा सकता। मगर, वहां अन्य विद्यालय न होने के कारण व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को लेकर यह स्थित सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed