{"_id":"606623168ebc3e59012ba87f","slug":"696-nomination-papers-of-bdc-were-sold-barabanki-news-lko572253426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के 696 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के 696 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई
विज्ञापन
बाराबंकी। नामांकन पत्रों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। गुरुवार को सभी चार पदों के लिए 2454 नामांकन पत्र बिके। ग्राम प्रधानी के लिए 1317, बीडीसी के 696 व पंचायत सदस्य के 345 तथा डीडीसी के लिए 93 पर्चे बिके। 14 ब्लॉक में जहां कई दिनों से नामांकन पत्रों की बिक्री हो रही थी, वहीं निंदूरा ब्लॉक में गुरुवार से नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई।
जिला पंचायत कार्यालय से लेकर ब्लॉक मुख्यालयों पर इन दिनों पंचायत चुनाव का शोर देखने को मिल रहा है। चुनाव के नामांकन की तिथि नजदीक आते ही नामांकन पत्रों की बिक्री ने भी गति पकड़ ली। गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य के 2454 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।
बंकी ब्लॉक में प्रधानी के 98, बीडीसी के 67 व सदस्य के 29 पर्चे बिके। देवा ब्लॉक में प्रधान के 133, बीडीसी के 59, सदस्य के 25, हरख में प्रधान के 125, बीडीसी के 57 व सदस्य के 15, मसौली में प्रधान के 50, बीडीसी के 64 व सदस्य के 64 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। हैदरगढ़ में प्रधान के लिए 34, बीडीसी के आठ व सदस्य के सात, त्रिवेदीगंज में प्रधान के 60, बीडीसी के आठ तथा सिद्धौर ब्लॉक में ग्राम प्रधान के 82, बीडीसी के 24 व सदस्य के 25 पर्चे बिके।
विज्ञापन
बनीकोडर ब्लॉक में प्रधान के 74, बीडीसी के 37 व सदस्य के सात, दरियाबाद ब्लॉक में प्रधानी के 90, बीडीसी के 85 व सदस्य के 68, पूरे डलई ब्लॉक में प्रधान के 50, बीडीसी के 31 व सदस्य के 21 नामांकन पत्र बिके। सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में प्रधानी के 99, बीडीसी के 53, सदस्य के 43, रामनगर में प्रधान के 78, बीडीसी के 27 व सदस्य के चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
सूरतगंज ब्लॉक में प्रधान के 135, बीडीसी के 87, सदस्य के 32, फतेहपुर ब्लॉक में प्रधान के 107, बीडीसी के 50 व सदस्य के पांच तथा निंदूरा ब्लॉक में प्रधानी के 102, बीडीसी के 39 पर्चे बिके। नामांकन पत्र खरीदने को लेकर सुबह से ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी का माहौल रहा। यहां दावेदार एक साथ कई-कई पर्चे खरीदते नजर आए।
नगर पंचायत बंकी के अध्यक्ष पद का चार मई को होने वाले उपचुनाव को लेकर दो दिनों में 20 पर्चे नवाबगंज तहसील में बने काउंटर से दावेदारों ने खरीदे। शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। छह अप्रैल तक दावेदार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। सात अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच तो नौ अप्रैल को नामांकन पत्रों की वापसी की जा सकेगी। उसके बाद 10 अप्रैल को चुनाव चिह्न का आवंटन होगा।