{"_id":"647254841a9f8e4a0808c8d4","slug":"660-got-jobs-the-youth-got-excited-after-getting-the-appointment-letter-barabanki-news-c-13-1-259223-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 660 को मिली नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 660 को मिली नौकरी, नियुक्ति पत्र पाकर झूमे युवा
Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 28 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। पढ़-लिखकर हुनरमंद होने के बाद भी रोजगार की तलाश में भटक रहे 660 युवाओं को एक ही दिन में नौकरी मिली तो वे उत्साह के मारे झूम उठे। इनमें से 320 तो ऐसे थे, जिन्हें तत्काल नियुक्ति पत्र भी दे दिया गया। सांसद उपेंद्र रावत ने चयनित किए गए लोगों को नियुक्ति पत्र दिए।
जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित सांसद रोजगार मेला सुबह 10 बजे से शुरू हुआ था, मगर पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ सुबह सात बजे से ही लगनी शुरू हो गई। विभिन्न क्षेत्रों की निजी कंपनियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पंजीकरण के लिए पांच काउंटर लगाए गए थे, लेकिन भीड़ बढ़ती देख छह काउंटर और बढ़ाने पड़ गए। 11 काउंटरों पर देखते ही देखते 4260 बेरोजगारों ने पंजीकरण किया गया। सांसद उपेंद्र रावत भी भी मौके पर पहुंच गए थे।
पंजीकरण के बाद तकनीकी व व्यावसायिक सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी कुएस काॅर्प के 20 अधिकारियों व विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। शाम तक 660 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न कंपनियों ने अपने यहां नौकरी देने के लिए किया। इनमें 320 अभ्यर्थियों को सांसद उपेंद्र ने रावत मौके पर ही नियुक्ति पत्र दे दिया। जबकि रिटेल में 125, ई-काॅमर्स में 90 और मार्केटिंग में 125 प्रतिभागियों के बारे में कंपनियों की ओर से सूचना दी जाएगी। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले 60 अभ्यर्थी ऐसे हैं जिनका चयन बाराबंकी जिले के लिए ही किया गया है। ये लोग जिले में ही कंपनी के प्रतिष्ठानों व फैक्टरियों में अपनी सेवाएं देंगे। इनमें इलेक्ट्रानिक, मोबाइल, ई-काॅमर्स, इंजीनियरिंग समेत कई ट्रेड के युवा शामिल हैं।
पूरी हुई उम्मीद, जाएंगे पुणे
पॉलीटेक्निक से इलेक्ट्राॅनिक इंजीनियरिंग करने के बाद नौकरी की उम्मीद में था। इस आयोजन में मुझे मौका दिया। मेरा चयन पुणे स्थित टाटा मोटर्स में हुआ है।
- शिवमोहन पांडेय
बेरोजगारों को मिली राहत
रोजगार मेले के माध्यम से एक ही जगह पर पंजीकरण व चयन होना बेरोजगारों को राहत देने वाला है। मेेेरा चयन एक वाहन कंपनी में नोयडा में हुुआ है।
- शुभम शर्मा