{"_id":"678ab1720a24c4ac95018943","slug":"653-lakh-cheated-from-businessman-who-bid-for-jewelery-online-barabanki-news-c-13-1-lko1044-1039891-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जेवरों की ऑनलाइन बोली लगवा व्यापारी से 6.53 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जेवरों की ऑनलाइन बोली लगवा व्यापारी से 6.53 लाख ठगे
Sat, 18 Jan 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 18 Jan 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सोने के जेवरों को खरीदने के लिए एक वेबसाइट पर ऑनलाइन बोली लगाने वाले शहर के व्यापारी को झांसा देकर साइबर ठगों ने 6.53 लाख रुपये उड़ा लिए। शुक्रवार की देर रात बाराबंकी के साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुंशीगंज वासुदेव प्लाजा निवासी अंकुर वर्मा ने शिकायत कर बताया कि एमकेएसपीएमपी वेबसाइट पर सोने के आभूषणों के लिए बोली आमंत्रित की गई थी। अंकुर ने भी बोली लगाई। इनका आरोप है कि इनसे छह विभिन्न खातों में बोली के नाम पर बारी-बारी से छह लाख 53 हजार 862 रुपये का भुगतान करवा लिया गया।
सबसे हैरत वाली बात यह रही कि साइबर अपराधियों ने अंकुर से वेबसाइट पर ही डिजिटल खाता भी खुलवा लिया। अंकुर को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उन्होंने खाते से रकम वापस लेने की कोशिश की लेकिन रकम नहीं निकाल सके। वेबसाइट पर संपर्क किया गया तो और पैसे जमा करने की बात कही गई।
विज्ञापन
अंकुर ने बताया कि इनमें एक बैंक खाता बारामती स्थित बैंक में धीरज हरिश्चंद्र पवार के नाम, दूसरा खागड़ावाड़ी में साहिंस स्टोन के नाम, तीसरा बैंक आफ महाराष्ट्र में मनोज कुमार के नाम, चौथा अविनाश अनंत, पांचवां खाता राहुल और छटा राहिल के नाम से है। ये सभी बैंक महाराष्ट्र में हैं।
साइबर पुलिस ने देर रात केस दर्ज करने के बाद इन खातों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि देश में ऑनलाइन बोली लगाने के नाम पर एक बड़ा गिरोह सक्रिय है जो करोड़ों की ठगी को अंजाम दे रहा है। सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन बोली लगाने वाले लोग सतर्क रहें।