{"_id":"5c816871bdec2213fd298518","slug":"61551984753-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक कर की शांति व सौहार्द से होली पर्व मनाने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक कर की शांति व सौहार्द से होली पर्व मनाने की अपील
विज्ञापन
होली के त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने के लिए रामनगर व मसौली में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में सभी धर्म और समुदाय के लोगों ने हिस्सा लेकर आपस में शांति और सौहार्द से होली मनाने की अपील की। रामनगर में एसडीएम व सीओ ने लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण निपटाने के लिए लोगों से बातचीत भी की।
पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम चंद्र प्रकाश पाठक ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे का संदेश देता है। इससे लोगों को सीख लेनी चहिए। रंग-गुलाल उड़ाते समय बवाल न करें ताकि होली का पर्व सुखमय तरीके से संपन्न हो।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कस्बों और गांवों में हुड़दंग न करने की मौजूद लोगों से अपील की। सीओ पवन गौतम ने कहा कि होली पर्व व लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिन गांवों में होलिका दहन का स्थान चिह्नित है, वहां लोग उसी स्थान पर होलिका दहन करें।
विज्ञापन
कहीं भी बवाल न हो इसके लिए पुलिस नजर रख रही है। बैठक के दौरान अशोकपुर निवासी रामसुमिरन ने एसडीएम को बताया कि गांव में जिस स्थान पर होलिका दहन किया जाता है, उस स्थान पर गांव के कुछ लोगों ने छप्पर रख दिया है जिससे होलिका दहन में परेशानी होगी।
इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने भी पीस कमेटी में मौजूद लोगों से होली त्यौहार व चुनाव शांति पूर्ण संपन्न कराने की अपील की। इस मौके पर एएसआई अनुराग उपाध्याय, नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, मुन्ना प्रधान नईम दीपक सिंह चौहान सहित समस्त नगरवासी मौजूद रहे।
मसौली प्रतिनिधि के अनुसार शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपाधीक्षक रामनगर पवन कुमार गौतम ने की। उन्होंने होली को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जाने की अपील की।
होली के दिन मुस्लिम भाई जुमा के अवसर पर नवाज के लिए निकलते हैं इसके लिए विशेष सतर्कता बनने की सलाह दी। इस मौके पर उपनिरीक्षक राजकुमार, प्रधान वसीम अंसारी, प्रेम किशोर, राममूर्ति यादव, प्रेमनंद वर्मा, प्रेमचंद्र, रामसिंह यादव, गुडु मौर्य, पुत्तन वर्मा व उमाकांत आदि मौजूद रहे।