{"_id":"5a29898c4f1c1b68678c0772","slug":"61512671628-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब दुकान के सेल्समैन से दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब दुकान के सेल्समैन से दो लाख की लूट
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब की दुकान के सेल्समैन से दो लाख लूटे
- शहर कोतवाली के असेनी के पास हुई वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। शराब की दुकान के एक सेल्समैन से 2 लाख की लूट का मामला प्रकाश में आया है। दुकान बंद कर घर जा रहे सेल्समैन को रास्ते में मिले बाइक सवार बदमाश उसकी पिटाई कर नकदी लूटकर भाग निकले। पुलिस ने लुटेरों की तलाश की लेकिन उनका पता नहीं लग सका है। पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली क्षेत्र में देवां तिराहा स्थित शराब की दुकान के सेल्समैन विवेक पांडेय निवासी नेहरू विहार कॉलोनी कल्याणपुर लखनऊ बुधवार की रात दुकान बंद कर बाइक से लखनऊ घर जा रहे थे। विवेक पांडेय का आरोप है कि रास्ते में असेनी के पास बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और तमंचे के बट से सर पर हमला कर दिया। इस दौरान विवेक बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरा व बदमाश उनके पास मौजूद बैग में रखी दो लाख की नकदी लूटकर भाग निकले। जिसके बाद सेल्समैन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। विवेक का आरोप है कि जमुरिया नाला के पास मॉडल शॉप में कैंटीन चलाने वाले पवन बुधवार की रात उस समय उसकी दुकान के सामने खड़ा था जब वह लखनऊ जाने के लिए निकल रहा था। इनका आरोप है कि पवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने पवन को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ लूट व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पवन को पुलिस ने बृहस्पतिवार को हिरासत में लिया है लेकिन अधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया जा रहा है। कोतवाल दिनेश सिंह का कहना है कि मामला आपसी विवाद व लेनदेन का मामला लग रहा है। कोतवाल ने कहा जो तहरीर मिली थी उस आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कहा घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।