{"_id":"59ff4eec4f1c1bda538bb0a7","slug":"61509904108-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची जारी होने के बाद सपा में बगावत शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची जारी होने के बाद सपा में बगावत शुरु
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूची जारी होने के बाद सपा में बगावत शुरू
बाराबंकी। समाजवादी पार्टी द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशियों की घोषणा करते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई है। रविवार को सूची जारी होने के तीन चार घंटों के बाद भी पिछले दस वर्षों से चेयरमैन की कुर्सी संभालने वाले एक सपाई ने अपने सभासद समर्थकों के साथ पार्टी से त्याग पत्र देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
नगर पंचायत सिद्धौर में पिछले दस वर्षों से समाजवादी पार्टी का परचम लहराकर चेयरमैन बनाने वाले चेयरमैन पति व पूर्व सभासद हाकिम अली उर्फ बादशाह ने रविवार को अपने समर्थकों सहित समाजवादी पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देकर राज्यसभा सांसद डॉ. पी.एल. पुनिया के आवास पर अनेक निवर्तमान सभासदों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बताते चले कि बगावत कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुुए सिद्धौर चेयरमैन के पति हाकिम अली उर्फ बादशाह आरक्षण के बाद इस सीट से अपने समर्थक संतोष रावत को सपा से टिकट मांग रहे थे। लेकिन इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने राकेश रावत को अपना उम्मीदवार बनाया है। जिससे नाराज होकर रविवार को निवर्तमान चेयरमैन के पति ने अपने सभासद साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।