फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   हमारी सरकार हर गरीब को दे रही छत-दारा सिंह चौहान

हमारी सरकार हर गरीब को दे रही छत-दारा सिंह चौहान

Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमारी सरकार हर गरीब को दे रही छत-दारा सिंह चौहान
हमारी सरकार हर गरीब को दे रही छत : दारा सिंह चौहान
विज्ञापन

बाराबंकी। हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकारें अच्छा काम कर रही हैं। पिछले 70 सालों से गरीब परेशान था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी इन समस्याओं को देखकर उन्हें छत देने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना चलाई है। जिससे गरीबों के चेहरों पर मुस्कान आ सके।
यह बात गुरुवार को शहर के ऑडिटोरियम में आयोजित तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंत्योदन मेला के शुभारंभ के अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान ने कही। इसके पूर्व उन्होंने सांसद प्रियंका सिंह रावत के साथ संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण और द्वीप प्रजज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया। इसके पूर्व प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान में केंद्र और प्रदेश सरकार की कई योजनाओं का बखान करते हुए पं.दीन दयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय की मंशा थी कि पक्ति में खड़े अंतिम व्यक्त तक योजनाएं का लाभ पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद सांसद प्रियंका सिंह रावत ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार महिला सशक्तीकरण पर काफी अच्छा काम कर रही है। बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार दृढ़ संकल्प है। जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने कहा की आप लोग सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी करने के साथ ही उसका लाभ लें। सरकार कई अच्छी-अच्छी योजनाएं चला रही है। डीएम ने पं. दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर भी प्रकाश डाला। अंत्योदय मेले के पहले दिन वन, खाद्य, ग्राम्य विकास, जलनिगम, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा, समाज कल्याण समेत कई विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर लोगों ने योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान मौसम के बदलाव के चलते कोई खास भीड़ नही जुट सकी। भीड़ को दिखाने के लिए पास के ही जीजीआईसी की छात्रों को बुलाकर संख्या बढ़ाई गई। कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने मुख्य अतिथि के स्वागत में कई गीत गाए और सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पार्टी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, सुधीर सिंह सिद्वू, हर्षित वर्मा, सीडीओ अंजनी कुमार, डीडीओ जगदीश प्रकाश त्रिपाठी समेत कई अधिकारी व ग्रामीणजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed