{"_id":"59c15ba54f1c1b32688b56a7","slug":"61505844133-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जच्चा, बच्चा मौत मामले में नर्सिंग होम संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जच्चा, बच्चा मौत मामले में नर्सिंग होम संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंद्रा नर्सिंग होम के संचालक पर केस दर्ज
फतेहपुर (बाराबंकी)। चिकित्सकों की लापरवाही से बच्चा-बच्चा की मौत के मामले में मंगलवार को पुलिस ने पीड़ित युवक की तहरीर पर चंद्रा नर्सिग होम के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
मालूम हो कि, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रानीमऊ अल्लापुर निवासी सुनील कुमार की पत्नी ममता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर कस्बे के चंद्रा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। आक्रोशित ग्रामीणों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ करने के साथ ही प्रदर्शन किया था। पीड़ित सुनील कुमार की तहरीर पर मंगलवार को पुलिस ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि, मामले की छानबीन की जा रही है।