फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   61 to 2.35 crores defrauded in the name of investment

Barabanki News: निवेश के नाम पर 61 से 2.35 करोड़ की ठगी

Sat, 14 Feb 2026 01:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 14 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
61 to 2.35 crores defrauded in the name of investment
बाराबंकी। जिले में बीते 15 साल से सक्रिय कैनविज कंपनी में सैंकड़ाें लोगों ने अपना पैसा निवेश किया। केवल दो मामलाें में ही 61 लोगों से करीब दो करोड़ 35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जमा धन की वापसी के लिए महीनों भटकने के बाद अब बरेली पहुंचे लोगों ने वहां की अदालत में गुहार लगाई। इस मामले में कोर्ट के हस्तक्षेप बाद रिपोर्ट दर्ज हुई है। जल्द ही बरेली पुलिस बाराबंकी पहुंचकर पीड़ितों के बयान दर्ज करेगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरियाबाग रोड सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप सैनी का आरोप है कि उन्होंने कन्हैया गुलाटी की कंपनी में 11.17 लाख रुपया निवेश किए थे। उनके साथ 59 परिचितों ने भी दो करोड़ रुपये का निवेश किया। अब सभी का पैसा फंस गया। कंपनी के लोगों से पैसा वापस करने की गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ितों ने बरेली में एसीजेएम की अदालत में अर्जी दाखिल की तो कोर्ट ने कंपनी संचालक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के बडे़ल निवासी दिनेश कुमार के अनुसार कैनविज कंपनी में निवेश करने पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर निवेशकों के साथ यह ठगी की गई। उधर, इस कंपनी में काम करने के साथ निवेश करने वाले लोग भी अपना पैसा डूबता देख अब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई कंपनियों ने लूटा, 30 मामले दर्ज, भटक रहे निवेशक
बाराबंकी में निवेश के नाम पर पिछले 10 साल में बड़ी संख्या में लोगों से ठगी हो चुकी है। बीते साल चिट एंड फंड कंपनी एलयूसीसी द्वारा सैकड़ों निवेशकों का पैसा लेकर भागने के मामले में बाराबंकी में ही 18 मामले दर्ज हैं। इसी प्रकार टाइम सिटी ग्रुप की कंपनियों पर 10 मुकदमे दर्ज हुए थे। हाल ही में रिच डायमंड निधि लिमिटेड व रिच रिच डायमंड निधि सहकारी समिति व संसार नामक कंपनियाें में निवेश कराने के नाम पर ठगी के आधा दर्ज से अधिक मामले दर्ज हुए। करीब 30 मामले तो दो साल के अंदर दर्ज किए गए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मामलों की तेजी से जांच हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed