{"_id":"61bb85c5834eeb0174188c5a","slug":"58-thousand-students-will-get-smartphones-and-tablets-barabanki-news-lko6092650176","type":"story","status":"publish","title_hn":"58 हजार छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन और टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
58 हजार छात्रों को मिलेगा स्मार्टफोन और टैबलेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले के करीब 58 हजार इंटर व स्नातक उत्तीर्ण छात्रों को प्रदेश सरकार स्मार्टफोन व टैबलेट देगी। इसको लेकर जिले के 196 संस्थानों के 58,271 छात्रों ने स्मार्टफोन और टैबलेट के लिए आवेदन किया था।
जांच के बाद 58 हजार छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट देने की स्वीकृति मिल गई है। जिसका वितरण जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को किया जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी ने इंटर व स्नातक उत्तीर्ण छात्रों के उत्साहवर्धन को लिए स्मार्टफोन व टैबलेट देने की घोषणा की थी। इसके बाद शासन ने विद्यालयों के माध्यम से छात्रों के ऑनलाइन आवेदन मांगे थे।
शासन की मांग पर जिले के 63 तकनीकी कॉलेज के छह हजार, 27 प्रशिक्षण संस्थानों के पांच हजार छह सौ, 94 महाविद्यालयों के 44 हजार, विकलांग कल्याण के विभाग द्वारा संचालित कॉलेज के चार सौ व 10 मेडिकल व नर्सिंग कॉलेज के दो सौ व सूक्ष्म लघु के माध्यम से ओडीओपी का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले 670 लोगों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिनकी संख्या 58,271 थी। शासन स्तर से पड़ताल के बाद करीब 58 हजार छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट देने के लिए आवेदन पत्र स्वीकृत किए हैं।
स्नातक पास को टैबलेट तो इंटर पास को स्मार्टफोन
सरकार इंटर उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन देगी। वहीं स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को टैबलेट देंगी। इसको लेकर हायर, वोकेशनल, टेक्निकल, मेडिकल, दिव्यांग व उद्यमी की अलग-अलग सूची तैयार की गई है। जिसका सत्यापन व संस्थानों से कराया गया है। जल्द ही इन छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद पूरी होगी।
जिले के करीब 58 हजार छात्र-छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन मिलने का इंतजार खत्म होने वाला है। शासन से उपलब्ध कराई गई सूची का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। जल्द ही छात्रों को स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण माननीयों के द्वारा किया जाएगा।
उमेश चंद्र, नोडल अधिकारी/ उपायुक्त उद्योग