फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   541 students will appear in compartment exam

Barabanki News: कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होंगे 541 छात्र-छात्राएं

Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 07 Jul 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
541 students will appear in compartment exam
बाराबंकी। यूपी बोर्ड की ओर से 20 जुलाई को हाईस्कूल की कंपार्टमेंट/इंप्रूवमेंट परीक्षा व इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा दो पालियों में आयोजित कराई जाएगी। इसमें 541 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इसके लिए जीजीआईसी बाराबंकी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्र-छात्राएं परिणाम में अपेक्षित अंक न पाने पर इंप्रूवमेंट परीक्षा तथा एक या दो विषयों में फेल हो जाने पर कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं जबकि इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं सिर्फ कंपार्टमेंट परीक्षा दें सकते हैं। इसके लिए आवेदन लिए गए थे।
विज्ञापन


परिषद की ओर से 20 जुलाई को परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:00 से 11:15 बजे तक आयोजित होगी जिसमें 93 परीक्षार्थी शामिल होंगे। वहीं, इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दोपहर 2:00 बजे से 5:15 बजे के बीच होगी जिसमें 448 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षार्थी उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in से प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं अथवा प्रधानाचार्य से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पूर्व पहुंचना होगा। परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed