फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   '52 Seconds, the name of the country

‘52 सेकेंड देश के नाम’ की जगाई अलख

Wed, 17 Aug 2016 12:16 AM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Wed, 17 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
'52 Seconds, the name of the country
बाराबंकी। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ज्योतिशिक्षा निकेतन इंटर कालेज भटेहटा में भारत माता की जय बोलते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को अमर उजाला फाउंडेशन और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने राष्ट्रगान के समय ‘52 सेकेंड सिर्फ देश के नाम’ का अभियान चलाया। जिले भर के स्कूल व कॉलेजों में अमर उजाला फाउंडेशन और माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाचार्यों द्वारा चलाए गए ‘52 सेकेंड देश के नाम अभियान’ में छात्र-छात्राओं ने जोर-शोर से भाग लिया।
विज्ञापन


इस अभियान को लोगों ने काफी सराहा। सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज, अजीमुद्दीन अशरफ इस्लामियां इंटर कॉलेज, साईं इंटर कॉलेज, गंगा मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, ज्योति शिक्षा निकेतन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, मॉर्डन एकेडमी आदि कालेजों में छात्र-छात्राओें ने कतारबद्ध होकर राष्ट्रगान गाया।
विज्ञापन


महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम किशोर शुक्ला ने कहा कि ‘52 सेकेंड देश के नाम’ जैसे अभियान से लोगों में देशप्रेम की भावना बढ़ती है। फतेहपुर कस्बा स्थित आचार्य श्री चंद्रदेव इंटर कॉलेज में भी तिरंगे को नमन किया गया यहां के प्रधानाचार्य रामचंद्र वर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान को 52 सेकेंड में पूरा करना और शहीदों को नमन करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed