फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   विंटर क्रिकेट टूनामेंट में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला आज

विंटर क्रिकेट टूनामेंट में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला आज

Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
विंटर क्रिकेट टूनामेंट में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला आज
विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट में सेमी फाइनल व फाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन

फतेहपुर (बाराबंकी)। एनआइसी ग्राउंड पर चल रहे विंटर क्रिकेट टूनामेंट में शनिवार को हुए लीग मैच के बाद वारिस चिल्ड्रेन्स एकेडेमी, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज एवं चंद्रदेव इंटर कॉलेज की टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। टूर्नामेंट का सेमी फाइनल एवं फाइनल मैच रविवार को खेले जाएंगे।
शनिवार को खेले गए पहले मैच में टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने उतरी डब्ल्यूसीए सीनियर टीम ने अभय के धुंआधार 29 एवं मधुर के 24 रनों की बदौलत 106 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में डब्ल्यूसीए जूनियर की टीम अभय की घातक गेंदबाजी के कारण मात्र 48 रनों पर सिमट गई। जिसमे अखलद ने 31 रनों का योगदान दिया। दूसरे मैच में सरस्वती की सीनियर टीम ने मोनू के 33 रनों के बदौलत 84 रनों का स्कोर बनाया। जवाब में उतरी सरस्वती इंटर कालेज की जूनियर टीम मोनू एवं ऋतिक की घातक गेंदबाजी की बदौलत मात्र 38 रनों पर सिमट गई। तीसरे मैच में चंद्रदेव इंटर कॉलेज की टीम ने 82 रन बनाए। जवाब में उतरी न्यू जय हिंद इण्टर कॉलेज बिशुनपुर की टीम 75 रन ही बना सकी, जिसमे करन विश्वकर्मा ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। अभय अवस्थी, मोनू एवं उमेश यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। रविवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबला डब्ल्यूसीए की दो टीमें व सरस्वती एवं चंद्रदेव इंटर कॉलेज के मध्य खेला जाएगा। इस अवसर पररामकुमार गिरी, केके जैन, हरनाम सिंह, गिरिधर गोपाल, आशीष पाठक, कमलेश शुक्ला, सुशील पाठक, सौरभ मिश्र, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पत्रकार एकादश ने जीता मैच
शनिवार को विंटर क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान एसडीएम एकादश और पत्रकार एकादश के मध्य खेले गए मैत्री मैच में एसडीएम अजय कुमार सिंह और सीओ उमाशंकर सिंह ने बल्लेबाजी में अपने हाथ आजमाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एसडीएम एकादश ने निर्धारित ओवरों में 72 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पत्रकार एकादश ने मैच एक ओवर पहले ही मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed