{"_id":"599c79154f1c1b8f738b4781","slug":"51503426837-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां की मौत, बेटा गंभीर
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुर्सी (बाराबंकी )। बाइक से दवा लेने लखनऊ जा रहे मां-बेटे को पिकअप ने पीछे ठोकर मार दी। हादसे मे मां की मौके पर ही मौत हो गई। बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया।
कुर्सी थाना क्षेत्र ग्राम मुनीमपुर बर्तरा निवासी रामराज (20) मंगलवार सुबह बाइक से मां सुशीला (50) को लेकर लखनऊ जा रहा था। कुर्सी-लखनऊ मार्ग पर ग्राम अनवारी के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक मे पीछे ठोकर मार दी।
ठोकर इतनी तेज थी बाइक चला रहा युवक दूर जा गिरा। उसकी मां पिकअप के नीचे आ गई। पिकअप महिला के रौंदते हुए निकल गई। हादसे में महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वही घायल को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक भाग निकला है। युवक हेलमेट लगाकर बाइक चला रहा था।