{"_id":"594d5efc4f1c1b52518b46aa","slug":"51498242812-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत,
Updated Sat, 24 Jun 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत
चाचा ने ससुरालीजनों पर लगाया हत्या का आरोप
अमर उजाला ब्यूूरो
बाराबंकी। दरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के कुशफर गांव मेें संदिग्ध दशा में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के चाचा ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
असंद्रा थाना क्षेत्र के पठकनपुरवा निवासी कोमल कनौजिया का विवाह बीते वर्ष दरियाबाद थाना क्षेत्र के कुशफर गांव निवासी प्रदीप से हुआ था। चाचा सूर्या का कहना है कि शुक्रवार की सुबह कोमल से उसकी फोन पर बात हुई थी। उस समय तक कोमल ठीक थी। दोपहर में तीन बजे ससुराल वालों ने कोमल की तबियत खराब होने के साथ जल्दी आने की सूचना दी। उसके बाद वह कुशफर पहुंचा तो कोमल घर में मृत पड़ी थी। मौत के बाद ससुरालीजन भी फरार थे। जिसकी सूचना चाचा ने दरियाबाद पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।