फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   50 thousand passengers affected due to cancellation of 14 trains, money refunded

Barabanki News: 14 ट्रेनें निरस्त होने से 50 हजार यात्री प्रभावित, पैसा वापस

Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 21 Dec 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
50 thousand passengers affected due to cancellation of 14 trains, money refunded
बाराबंकी  रेलवे स्टेशन पर पसरा सन्नाटा।  -संवाद
बाराबंकी। रेलवे के लखनऊ मंडल में बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के कारण 14 ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। यात्रा के लिए पहले से बुकिंग कराने वालों का पैसा रेलवे की ओर से वापस किया जा रहा है। वहीं, जिले के हजारों लोगों की यात्रा का कार्यक्रम बाधित हो गया है। इससे गुजरात, लखनऊ व बिहार तक सफर करने वाले करीब 50 हजार यात्री प्रभावित हुए हैं। ऐसे में अगर आप भी कहीं ट्रेन से यात्रा कराने जा रहे हैं तो ट्रेन केे निरस्तीकरण के बारे में जान लें।
विज्ञापन




14 ट्रेनों के 44 फेरे निरस्त...
- 14235 वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 30 दिसंबर को
- 14236 बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस 31 दिसंबर को
- 04217 वाराणसी-लखनऊ स्पेशल 7 जनवरी को
- 04218 लखनऊ-वाराणसी स्पेशल 7 जनवरी को
- 04651 हमसफर एक्सप्रेस 22, 24, 27, 29, 31 दिसंबर और 3, 5, 7 जनवरी को
- 04652 हमसफर एक्सप्रेस 18, 20, 22, 25, 27, 29 दिसंबर और 1, 3, 5 जनवरी को
- 04815 जोधपुर-मऊ स्पेशल 22, 29 दिसंबर व 5 जनवरी को
- 04816 मऊ-जोधपुर स्पेशल 24, 31 दिसंबर व 7 जनवरी को
- 04823 जोधपुर-मऊ स्पेशल 21, 28 दिसंबर व 4 जनवरी को
- 04824 मऊ-जोधपुर स्पेशल 23, 30 दिसंबर व 6 जनवरी को
- 04829 जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल 26 दिसंबर व 2 जनवरी को
- 04830 गोरखपुर-जोधपुर स्पेशल 27 दिसंबर व 3 जनवरी को
- 09465 अहमदाबाद-दरभंगा स्पेशल 27 दिसंबर व 3 जनवरी को
- 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 23 व 30 दिसंबर तथा 6 जनवरी को



ट्रेनों के निरस्त हाेने से यात्रियों को असुविधा का सामना जरूर करना पड़ रहा है मगर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य पूरा होने से बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जफराबाद खंड पर ट्रेनों का संचालन और दुरुस्त हो जाएगा। रेलवे पैसा रिफंड कर रहा है।
विज्ञापन

- अरुण रायजादा, स्टेशन अधीक्षक, बाराबंकी जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed