फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   50 thousand collected from relatives by sending fake video of hand chopping

Barabanki News: हाथ काटे जाने का झूठा वी़डियो भेज परिजनों से वसूले 50 हजार

Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 17 Apr 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
50 thousand collected from relatives by sending fake video of hand chopping
बाराबंकी। शहर कोतवाली क्षेत्र के उरगदिया गांव से युवक का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि परिजनों से पैसा वसूलने के लिए उसने एक दोस्त के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने युवक व उसके साथी को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। इस खुलासे के बाद परिजन भी सन्न रह गए।
विज्ञापन

उरगदिया गांव के निवासी रामअवध का पुत्र रोहित कुमार (22) गत बृहस्पतिवार को अचानक लापता हो गया था। परेशान परिजनों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उसका मोबाइल भी बंद था। शुक्रवार से रोहित के गांव में रहने वाले दोस्तों के मैसेंजर पर धमकी भरे संदेेश आने लगे जिसमें रोहित के बैंक खाते में कभी दो लाख तो कभी 10 हजार रुपये की मांग की जाने लगी। इस दौरान रोहित के बंधे होने, उसके हाथ को धारदार हथियार से काटे जाने और पिटाई के वीडियो उसके दोस्तों के माध्यम से परिजनों को मिले तो वे भी परेशान हो उठे। एसपी दिनेेश कुमार ने इस मामले में कोतवाली पुलिस, साइबर व सर्विलांस टीम को भी लगा दिया। शनिवार को रोहित की लोकेशन लखनऊ में मिली। पुलिस ने देर शाम उसे लखनऊ में खोज निकाला। उसके साथ उसका एक दोस्त बड्डूपुर थाना क्षेत्र के सरसवा गांव निवासी प्रदुम्न सिंह भी पकड़ा गया।
विज्ञापन

एसपी के अनुसार, रोहित मोबाइल फोन पर गेम खेलने के दौरान काफी रुपये हार गया था। प्रदुम्न से उसकी दोस्ती ढाई वर्ष पहले फेसबुक पर हुई थी। उसने घर वालों से रुपये ऐंठने के लिए पूरी साजिश खुद रची। रोहित ने घर से निकलते ही अपना मोबाइल फ्लाइट मोड पर लगा दिया और लखनऊ पहुंचकर प्रदुम्न सिंह के मोबाइल के वाई-फाई का प्रयोग कर फिरौती के फर्जी संदेश व वीडियो परिजनों तक पहुंचाए। इस दौरान परिजनों ने तीन-चार बार में 50 हजार रुपये रोहित के खाते में भेजे। पुलिस ने साजिश रचने की धारा में बढ़ोतरी करते हुए दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed