फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   50 km stretch of Ayodhya-Lucknow Highway will be Rammay

Barabanki News: राममय होगा 50 किमी लंबा अयोध्या-लखनऊ हाईवे

Thu, 04 Jan 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Jan 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
50 km stretch of Ayodhya-Lucknow Highway will be Rammay
बाराबंकी। राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने वाले देश-विदेश के मेहमानों को लखनऊ-अयोध्या हाईवे राममय नजर आए। इसके लिए हाईवे किनारे स्थित तमाम ढाबों और पेट्रोल पंप को अयोध्या की थीम पर सजाया जाएगा। तमाम सरकारी-गैर सरकारी भवनों की दीवारों पर पेंटिंग के जरिए जिले की विशिष्टताओं को उकेरा जाएगा।
विज्ञापन

असेनी व चौपुला पर स्वागत द्वार के साथ चौराहे बनाए जाएंगे, जहां सेल्फी प्वाइंट से लेकर जिले की ब्रांडिंग की जाएगी। जिले से गुजरे करीब 50 किमी लंबे लखनऊ-अयोध्या हाईवे को 22 जनवरी से पहले सजाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के लोकसभागार में डीएम सत्येंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता के दौरान अयोध्या में चल रहीं प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच जिले की सीमा में होने वाले कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अयोध्या हाईवे को इस तरह सजाए जाने की रूपरेखा तैयार हुई है कि आगंतुकों को यहीं से ही अयोध्या के दर्शन होने लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

असेनी और चौपुला के पास जगह चिह्नित कर ली गई है, जहां विशेष चौराहे बनाए जाएंगे। इनके आसपास बाराबंकी के देवा, महादेवा व पारिजात धाम की थीम पर सजावट की जाएगी और इनकी विशिष्टता का बखान होगा। एनएचएआई से डिवाइडर का रंगरोगन कराया जाएगा व प्रकाश व्यवस्था इत्यादि दुरुस्त कराए जाएंगे। जिले के तमाम प्रमुख मंदिरों में 14 जनवरी से साज-सज्जा करा ली जाएगी और 22 तक लगातार भजन कीर्तन होंगे।
सप्तऋषि धाम के रूप में विकसित होगा सतरिख
सतरिख कभी सप्तऋषिधाम के रूप में जाना जाता था। कहा जाता है कि भगवान राम ने अपने तीनों भाइयों के साथ यहां शिक्षा दीक्षा प्राप्त की थी। सप्तऋषियों ने भी यहीं पर तपस्या की थी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पहले सतरिख को सप्तऋषिधाम के रूप में विकसित किया जाएगा। डीएम सत्येंंद्र कुमार ने लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर सप्तऋषिधाम प्रवेश द्वार लगाने की घोषणा की है, जिसपर इसकी विशेषताएं अंकित होंगी।
ये भी होंगे कार्य
डीएम ने बताया कि नागेश्वरनाथ मंदिर के हनुमान मंदिर में अवैध रूप से काबिज लोगों को हटाया जाएगा। वर्ष 2016 से अधूरी परियोजना को इस माह के अंत तक पूरा किया जाएगा। पूरे मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा। डीएम आवास से असेनी मोड़ तक 11.90 करोड़ रुपये से डिवाइडर और सड़क चौड़ीकरण होगा। चौपुला के पास बसें रुकें, इसके लिए पुरानी सड़क को बस स्टॉप के रूप में विकसित किया जाएगा। जीआईसी ऑडिटोरियम का मैदान दुरुस्त कर यहां वॉकिंग स्ट्रीट बनाई जाएगी। जेब्रा पार्क में वीरांगना ऊदा देवी की मूर्ति स्थापित होगी। हाईवे को जुड़ने वाले करीब 300 संपर्क मार्गों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएंगे।


हाईवे से हटेंगे अवैध कब्जे व ढाबे

अयोध्या लखनऊ नेशनल हाईवे पर शुक्रवार से अवैध रूप से काबिज ढाबों व अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसको लेकर डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश के बाद तहसील व पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। एसडीएम विजय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले हाईवे के किनारे मोहम्मदपुर पुलिस चौकी से रामसनेहीघाट तक अवैध कब्जों और ढाबों को हटाने का अभियान चलाया जाना है। शहर में भी अवैध रूप से रखी गई दुकानों होटल को भी निष्कासित किया जाएगा। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने तमाम लोगों को नोटिस भी जारी किया गया। इसके अलावा नेशनल हाईवे की सर्विस लेन पर होने वाले जलभराव की समस्या को भी दूर कराया जाएगा।

संचालकों संग हुई बैठक
अयोध्या लखनऊ नेशनल हाईवे पर अहमदपुर पुलिस चौकी पर होटल व ढाबा के संचालकों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान चौकी प्रभारी संतोष कुमार राय ने सभी संचालकों से कहा कि होटल के सामने हाईवे पर वाहनों की पार्किंग नहीं होनी चाहिए और होटल के अंदर किसी को शराब न पीने दिया जाए। कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल व आसपास नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed