फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   5 slaughterhouses and 35 shops closed

5 बूचड़खाने व 35 दुकानें कराईं बंद

Thu, 23 Mar 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 23 Mar 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
5 slaughterhouses and 35 shops closed
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वालों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कुर्सी में जहां पुलिस ने वहीं शहर में नगर पालिका की टीम ने घर में चल रहे पांच बूचड़खाना बंद करवाया है। वहीं अहमदपुर, जैदपुर व शहर इलाके में बिना लाइसेंस के संचालित मांस की 35 दुकानें भी बंद करवाई गई हैं।            
विज्ञापन

   
प्रभारी निरीक्षक कुर्सी जनमेजय सचान ने बृहस्पतिवार को कस्बे में भ्रमण कर वध प्रतिबंधित मवेशियों का वध करने वालों का चिन्हीकरण किया। इस दौरान इंटौजा मार्ग पर रहने वाले इसराइल व इब्राहिम के घर पर चल रहे बूचड़खाने को पुलिस ने बंद कराते हुए ऐसा काम करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में अफरातफरी का माहौल व्याप्त है। वहीं जैदपुर व अहमदपुर कस्बे में पुलिस ने मांस की 18 दुकानों को बंद करवा दिया है।          
विज्ञापन

        
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पालिका की टीम ने आलापुर में घर के अंदर चल रहे तीन बूचड़खाने बंद कराए है। इसके अलावा शहर में कसाई गली समेत अन्य जगहों पर मांस बिक्री की 35 दुकानें भी बंद कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि जिनके पास लाइसेंस नहीं है उन्हें मांस नहीं बेंचने दिया जाएगा। ईओ एसके सिंह ने बताया कि शहर में मांस विक्रेताओं को हिदायत दी गई है कि वह खुले में मांस न बेंचें। चेतावनी दी गई है कि वह अपनी दुकानों पर पर्दा ढक ले। यदि किसी के घर में बड़े जानवर काटने की शिकायत मिलेगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed