फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   5 dead in road accident

सड़क हादसों में व्यापारी समेत पांच लोगों की मौत

Sun, 18 Apr 2021 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
5 dead in road accident
सड़क बाराबंकी। जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बहराइच जिले के एक व्यापारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसों में मृतकों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

पहला हादसा बहराइच हाईवे पर रानीबाजार के पास शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि बहराइच जिले के थाना व कस्बा जरवल रोड के सीमेंट व्यापारी फरीद अहमद (40)अपने साथी बसैयापाते गांव के अरविंद कुमार के साथ सुबह बाराबंकी के रानीबाजार को कार से आए थे। यहां से दोपहर में वापस जा रहे थे कि कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। इससे कार सवार फरीद अहमद व अरविंद कुमार की मौत हो गई। ऐसे ही रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में भिटरिया मार्ग पर स्थित मालिनपुर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क पार कर रहे इसी गांव के निवासी अर्जुन रावत (18) को किसी वाहन ने ठोकर मार दी। इससे अर्जुन रावत की मौत हो गई। एक अन्य हादसा बहराइच हाईवे पर थाना मसौली के सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। देर शाम किसी वाहन की ठोकर से रोशनचक गांव के रहने वाले हंसराज रावत (65) की मौत हो गई। सभी मामलों की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की गई जान
बेलहरा (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम राजपुर भिरिया गांव में रोड पार करते समय एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। ग्राम राजपुर भिरीया निवासी रामरती (55) पत्नी राम प्रताप शुक्ला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बाइक सवार को अपने कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed