फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   44 more BLOs honoured for their outstanding work

Barabanki News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 बीएलओ सम्मानित

Tue, 09 Dec 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 09 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
44 more BLOs honoured for their outstanding work
बीएलओ को सम्मानित करते डीएम।
बाराबंकी। निर्वाचन आयोग के आदेश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया जा रहा है। सोमवार को जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी निर्धारित लक्ष्यों के साथ समय से कार्य पूरा करने वाले 44 और बीएलओ को सम्मानित किया। इससे पूर्व 18 बीएलओ को डीएम द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र बीएलओ को नहीं दिए हैं वह तत्काल अपने फाॅर्म बीएलओ के पास जमा कर दें, क्योंकि एसआईआर का कार्य अंतिम चरण में हैं। समय से फाॅर्म न जमा करने की स्थिति में मतदाता सूची से नाम हट सकता है। उन्होंने कहा कि आप सभी द्वारा किया जा रहा यह कार्य राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इन बीएलओ को किया गया सम्मानित
विधानसभा कुर्सी के बीएलओ सुभाष चंद्र, विक्की आनंद, रामायण शरण शुक्ला, इंद्रेश कुमार, सीमा देवी, ललिता कुमारी, उमेश कुमार सिंह, उमा देवी वर्मा, संगीता देवी, परमित कुमार, ताराचन्द्र, जीतेन्द्र सिंह, शनाउल मुस्तफा, बलराम, विधानसभा रामनगर की बीएलओ रानी वर्मा, सुधाकर चतुर्वेदी, अमित कुमार, सुहैल अहमद, राहुल यादव, संध्या वर्मा को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार विधानसभा बाराबंकी के बीएलओ देशराज, पवन कुमार, ममता वर्मा, अंजू वर्मा, सुधीर कुमार, निशा सिंह, अशोक कुमार, सूरज कुमार, मनोकामिनी, विधानसभा जैदपुर के बीएलओ अनूप कुमार वर्मा, ज्योति रावत, रामचन्द्र, जीतेन्द्र कुमार, विधानसभा दरियाबाद के बीएलओ संतोष कुमार वर्मा, आशीष कुमार, हबीवर, प्रमेश कुमार, राम कृष्ण और विधानसभा हैदरगढ़ के बीएलओ अनुज कुमार, राजेश कुमार, पूनम वर्मा, रोहित वर्मा, प्रेरणा व अवधेश कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed