फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   43 thousand worth of material destroyed due to poor quality

Barabanki News: घटिया गुणवत्ता पर नष्ट कराई 43 हजार की सामग्री

Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
43 thousand worth of material destroyed due to poor quality
बाराबंकी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने निरीक्षण के दौरान घटिया आशंकित 43 हजार कीमत का धनिया व मिर्च पाउडर, चाय पत्ती और कोल्डड्रिक्स को मौके पर नष्ट कराया। साथ ही अभियान के दौरान खोआ, लस्सी, दूध, बेसन व चायपत्ती सहित 14 खाद्य सामग्रियों के नमूने भी सीलबंद कर लैब जांच के लिए भेजे। आगे की कार्रवाई लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त खाद्य शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि टीम द्वारा चलाए गए अभियान में करीब 13 हजार का धनिया पाउडर, मिर्चा पाउडर और कोल्ड डि्रंक घटिया मिलने पर इसे नष्ट कराया गया है। इसके अलावा 30 हजार कीमत की 160 किग्रा चायपत्ती को भी निरीक्षण में घटिया गुणवत्ता का मान नष्ट कराया गया। अभियान के दौरान टीम ने सिविल लाइन स्थित स्पेंसर रिटेल, लखपेडाबाग स्थित अंकित टी सेंटर, सिरौलीगौसपुर के मौलाबाद स्थित दीपक जनरल स्टोर सहित अन्य दुकानों व प्रतिष्ठानों आसक्रीम,चायपत्ती राजश्री गोल्ड पान मसाला,फुल क्रीम, रस्क, मैदा, कर्स्टड पाउडर, लस्सी, खोआ बेसन और खाद्य तेल का नमूना लेकर लैब जांच के लिए भेजा। टीम ने निरीक्षण के दौरान उचित रखरखाव न मिलने पर अयोध्या हाईवे स्थित ढाबा से चार किग्रा मयोनीज , पेरी-पेरी मसाला, सोयाबनी बरी, पोहा व अन्य खाद्य मसाले भी मौके पर नष्ट कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed