फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   43 thousand worth of material destroyed due to poor quality

Barabanki News: 21 जोड़े गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 11 May 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
43 thousand worth of material destroyed due to poor quality
बाराबंकी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न मद से जुड़े 1,39़,389 मामलों की सुनवाई कर पक्षकारों की सहमति के आधार पर उनका निस्तारण करा 19,64,34,887 रुपये के राजस्व की वसूली कराई गई।
विज्ञापन

इसे खास बनाने में जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव की सक्रियता अहम रही। जिला जज ने पारिवारिक न्यायालय पर सुलह समझौते से दंपतियों के मध्य विवादों को निस्तारण कराने पर बल दिया था, जिसका नतीजा यह रहा कि 21 दंपती एक साथ जाने को राजी हुए। सभाकक्ष में सुलह सफाई के बाद जब उन्होंने एक दूसरे को माला पहनाई तो जिला जज ने उन्हें लड्डू खिलाकर जिंदगी में मिठास बनाए रखने की कामना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सत्यदेव गुप्ता, अपर प्रधान न्यायाधीश सत्येंद्र कुमार पांडेय व कृष्ण कुमार तथा काउंसलर वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र मिश्र व अरविंद कुमार भी मौजूद रहे। इससे पहले जिला जज ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। उन्होंने सभी पटलों पर जाकर वादकारियों व बैंकर्स आदि से बातचीत की। जिला जज अपने साथ पानी की बोतल व बिस्किट के पैकेट भी लेकर चल रही थी, उन्होंने कई महिलाओं व उनके साथ आए बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पानी व बिस्किट प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट विभिन्न न्यायालयों द्वारा 22,326 वादों का निस्तारण करते 26,16,80,77 रुपये अर्थदंड एवं प्रतिकर वसूल किया गया। प्री-लेटिगेशन स्तर पर वैवाहिक, राजस्व विभाग, बैंकों, विभिन्न विभागों के 11,7,063 मामलों का निस्तारण कर 17,02,66,810 रुपये वसूले गए। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुधा सिंह ने सर्वाधिक 8287 वादों का निस्तारण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed