{"_id":"693dd1ca21ba55d2610f413f","slug":"42-students-skipped-the-navodaya-entrance-exam-barabanki-news-c-315-1-brp1005-153934-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 42 फीसदी बच्चों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 42 फीसदी बच्चों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
Sun, 14 Dec 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए शनिवार को हुई परीक्षा 42 फीसदी विद्यार्थियों ने छोड़ दी। 100 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। इनमें मानसिक दक्षता के 50, भाषा परीक्षण और अंकगणित के 25-25 सवाल थे। पारदर्शी व शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक ऑब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई। रामनगर में एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले में 31 केद्रों पर परीक्षा हुई। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 9,503 के सापेक्ष 5,508 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। 3,995 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। यूनियन इंटर कॉलेज रामनगर में शनिवार को 211 छात्र-छात्राएं प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा के दौरान 101 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर एसडीएम गुंजिता अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
फतेहपुर में नेशनल इंटर कॉलेज में पंजीकृत 325 में 198 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पंजीकृत 360 परीक्षार्थियों में 206 ने परीक्षा दी। राजकीय इंटर कॉलेज सिरौली गौसपुर में पंजीकृत 360 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 257 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा देकर निकले बच्चों ने बताया कि मानसिक दक्षता के आकृति से जुड़े सवाल उलझाऊ थे।
विज्ञापन
भाषा परीक्षण में गद्यांश से जुड़े और गणित में प्रतिशत वाले सवाल हल करने में अधिक समय लगा।