{"_id":"6480da8055caf9c9810978b4","slug":"42-bed-ward-will-be-made-for-children-oxygen-will-be-available-uninterrupted-barabanki-news-c-13-1-277194-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बच्चों के लिए बनेगा 42 बेड का वार्ड, निर्बाध मिलेगी ऑक्सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बच्चों के लिए बनेगा 42 बेड का वार्ड, निर्बाध मिलेगी ऑक्सीजन
Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। डॉक्टरों व स्टाफ की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 42 बेड का विशेष वार्ड बनेगा तो निर्बाध ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए 10 किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट भी स्थापित होगा। बुधवार को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने इनके निर्माण के लिए भूमि पूजन व शिलापट्ट का अनावरण किया। मंत्री ने निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की बात कही।
बुधवार को जिला अस्पताल में पांच कार्यक्रम हुए, जिनमें यह दो प्रमुख थे। दोपहर करीब 11 बजे राज्यमंत्री सतीश शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद कुमार सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष शशांक कुसमेश जिला अस्पताल पहुंचे। वैदिक मंत्रों के बीच भूमि पूजन करने के बाद नारियल फोड़े गए। सीएमएस डॉ. ब्रजेश कुमार ने मंत्री से बताया कि बच्चों के लिए पीडियाट्रिक इंटेसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में बच्चों के लिए 42 बेड होंगे।
इनमें अत्याधुनिक मशीनें भी होंगी जिससे बच्चों को लखनऊ रेफर नहीं करना पड़ेगा। गरीबों को निजी अस्पताल में महंगा इलाज नहीं कराना पड़ेगा। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में पहले से ऑक्सीजन की व्यवस्था है मगर 10 किलो लीटर के नए तरल ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से निर्बाध ऑक्सीजन मिल सकेगी। एक बार प्लांट में ऑक्सीजन डंप होने के बाद एक साल तक ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने जिला अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर मंत्री व अन्य अतिथियों ने टीबी के 10 मरीजों को पौष्टिक आहार वाली किट प्रदान की। इस मौके पर डॉ. केएन त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुशवाहा, राजेश वर्मा, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बुजुर्गों के लिए 10 बेड का वार्ड व मेकेनाइज्ड लांड्री शुरू
जिला अस्पताल को बुधवार को दो और सौंगातें मिलीं। राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने यहां बुजुर्गों के लिए 10 बेड का जीरियाट्रिक वार्ड व मेकेनाइज्ड लांड्री का शुभारंभ फीता काटकर किया। जीरियाट्रिक वार्ड में केवल बुजुर्ग मरीजों को रखा जाएगा। इनका इलाज सेवा भाव से करने की योजना बनाई गई है। मंत्री ने एमएलसी व अन्य नेताओं व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वार्ड का जायजा लिया। ब्लड बैंक से कुछ दूर पर शुरू की गई मेकेनाइज्ड लांड्री में चार मशीनों से सर्जन व मरीजों के कपड़े व चादर धोए जाएंगे।
एमएलसी बोले- बीमार लोग घंटों लाइन में खड़े..नहीं चलेगा
जिला अस्पताल में शिलान्यास कार्यक्रम में एमएलसी अवनीश सिंह, विधायक दिनेश रावत, साकेंद्र वर्मा को भी बुलाया गया था। थोड़ी देरी से पहुंचे एमएलसी अवनीश सिंह ने गर्मी में बेहाल बीमार लोगों को लाइन में खड़े देखा तो दंग रह गए। उन्होंने तत्काल सीएमएस को बुलवाया। एमएलसी ने कहा कि बीमार घंटों में लाइन में खड़ा रहेगा तो और बीमार हो जाएगा। टोकन बांटिए... वेटिंग रुम का इंतजाम करिए। पैसा हम अपनी निधि से देंगे। इससे डॉक्टर भी राहत महसूस करेंगे।