{"_id":"59c00a304f1c1b2e688b559b","slug":"41505757744-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव, हत्या का आरोप
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फंदे पर लटकता मिला शिक्षिका का शव, हत्या का आरोप
फतेहपुर (बाराबंकी)। एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली शिक्षिका का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां ने पति व ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया है। फतेहपुर कस्बे के पटेल नगर मोहल्ले में किराए के मकान में रहने वाली दीपशिखा (22) पत्नी अरविंद का शव सोमवार की रात करीब सवा आठ बजे कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता मिला। काफी देर तक जब विवाहिता बाहर नहीं निकली तो आस पास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा विवाहिता का शव लटक रहा है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की मां सुशीला निवासी ग्राम लहसी का कहना है कि दो साल पहले बेटी का विवाह किया था जिसके बाद से ही पति उसे कम दहेज लाने की बात कहकर परेशान कर रहा था। इनके द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की गई है। कोतवाल जितेंद्र सिंह का कहना है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।