{"_id":"599c79134f1c1b1b128b45fd","slug":"41503426835-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंद कालेज पर कार्रवाई को डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंद कालेज पर कार्रवाई को डीएम ने शासन को भेजी रिपोर्ट
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक फीस के लिए छात्रों को फिर धमकाया
बाराबंकी। एमबीबीएस में दाखिले के लिए मनमानी फीस वसूली में फंसा मेडिकल कॉलेज सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एडमीशन लेने पहुंचे छात्रों से तय फीस 11 लाख 30 हजार रुपये जमा कराए गए। पर भविष्य में और अधिक फीस जमा कराने के लिए स्टूडेंट्स को धमकाया गया।
इसकी शिकायत स्टूडेंट्स ने डीएम से की है। सूचना पर पुलिस जब कॉलेज पहुंची तो कर्मचारी काउंटर बंद कर भाग खड़े हुए। डीएम ने इस शिकायत को जांच में शामिल करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी है। उन्होंने कहा कि कॉलेज की कार्यप्रणाली में सुधार न हुआ तो शासन स्तर से मान्यता भी रद की जा सकती है।
सोमवार को एमबीबीएस दाखिले में छात्रों व अभिभावकों ने 20.80 लाख फीस वसूलने को लेकर डीएम से लेकर सीएम तक इसकी शिकायत की थी। शिकायत पर सीडीओ अंजनि कुमार सिंह व एएसपी उत्तरी दिगंबर कुशवाहा की अगुवाई में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। देर रात दस बजे आयकर टीम ने अकाउंट सेक्शन में रखे करीब एक करोड़ रुपये व कागजात सीज किए थे।
विज्ञापन
एक छात्र की तहरीर पर कॉलेज की चेयरपर्सन रिचा मिश्रा समेत तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच के बाद होगी गिरफ्तारी
हिंद मेडिकल कॉलेज में बरामद नकदी को आयकर टीम ने कब्जे में लिया है। इस मामले की जांच कोतवाली पुलिस कर रही है। जांच के बाद ही दोषियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
-अनिल कुमार सिंह, एसपी
शासन को भेजी रिपोर्ट
कॉलेज में अधिक वसूली पर रोक लगा दी गई है। शिकायतों की जांच सीडीओ और एएसपी से कराई गई है। मंगलवार को तीन छात्रों से शिकायत मिली थी कि तय फीस के अलावा और भी फीस चुकानी पड़ेगी। इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
-अखिलेश तिवारी, जिलाधिकारी