{"_id":"6aea486c52ea93c53e09b5f7","slug":"413-youths-secured-employment-at-the-job-fair-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183600-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: रोजगार मेले में 413 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: रोजगार मेले में 413 युवाओं को मिला रोजगार
Wed, 04 Nov 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़ में लगे रोजगार मेले में जुटे युवा
बाराबंकी। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से मंगलवार को ग्राम्यांचल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हैदरगढ़ में एक दिवसीय विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में निजी क्षेत्र की 14 कंपनियों ने हिस्सा लिया और साक्षात्कार के माध्यम से योग्य युवाओं का चयन किया। रोजगार मेले में कुल 1070 प्रतिभागी अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से प्रारंभिक स्तर पर 413 युवाओं का चयन किया गया।
मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं हैदरगढ़ क्षेत्र के विधायक दिनेश रावत ने किया। विधायक ने प्रारंभिक स्तर पर चयनित अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। महाविद्यालय के संरक्षक पं. सिद्धार्थ अवस्थी और प्राचार्य डॉ. लालमणि शुक्ला ने अतिथियों व अभ्यर्थियों का स्वागत किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बच्चों की कॅरिअर काउंसिलिंग करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया। सहायक सेवायोजन अधिकारी धर्मेंद्र मौर्य ने भी बेरोजगार अभ्यर्थियों को कॅरिअर से जुड़े महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिए। इस रोजगार मेले का संचालन सुग्रीव चंद्रा ने किया।