फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   400 villages lost electricity for five hours

Barabanki News: 400 गांवों की पांच घंटे गुल रही बिजली

Thu, 12 Oct 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 12 Oct 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
400 villages lost electricity for five hours
बाराबंकी। गर्मी की तपन कम होने के साथ जिले के गांवों में बिजली आपूर्ति का रोस्टर छिन्न-भिन्न हो गया है। ग्रामीण इलाकों का 18 घंटे बिजली आपूर्ति का रोस्टर है। मगर हालात यह है कि आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। देवीगंज उपकेंद्र में आई खराबी से मंगलवार रात 400 गांवों की बिजली पांच घंटे गुल रही।
विज्ञापन

सतरिख इलाके के मोहना फीडर के लगभग 108 गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को 24 घंटे में सिर्फ आठ घंटे ही बिजली मिल रही है। हैदरगढ़ डिवीजन में देवीगंज उपकेंद्र से जुड़े जरौली, धनौली, ओहरपुर, सूपामऊ, मल्लपुर, पूरेपाठक, गुलरिहा, सलेमपुर, टिकरिया समेत करीब 400 गांवों की बिजली मंगलवार रात पांच घंटे गुल रही। हालात यह थे कि मंगलवार शाम चार बजे बिजली कटी तो रात आठ बजे आई। मात्र आधा घंटा रहने के बाद फिर चली गई। निंदूरा क्षेत्र के मल्लावा उपकेंद्र से 45 से 50 गांव के बिजली आपूर्ति की जाती है। बीते दो दिन से 10 घंटे की कटौती लगातार की जा रही है। अधीक्षण अभियंता मनोज साेनकर का कहना है कि रोस्टर के अनुरूप बिजली दी जा रही है। सभी एक्सईन को सतत मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहपुर-सिरौली में छह से आठ 8 घंटे कटौती
फतेहपुर क्षेत्र के छेदा, पतौंजा, रंजीतपुर, लोहरपुर, गौरा, रंजीतपुर, बेरिया समेत 30 गांवों में छह से आठ घंटा कटौती आम बात हो गई है। वहीं, सिरौली गौसपुर इलाके के करोरा मैलारायगंज, डूडी, खोर एत्मादपुर, मदनापुर अदरा खजूरी में इस समय केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने का टाइम न जाने का
कोटवाधाम क्षेत्र में बिजली कटौती उपभोक्ताओं को रुला रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ आठ घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। जो इस समय क्षेत्र की बड़ी समस्या बनी हुई है। शाम को करीब छह बजे रोस्टिंग के बाद रात दस बजे लाइट आती है। इसके बाद करीब 30 मिनट बाद फिर रोस्टिंग का मैसेज डालकर बिजली कटौती की जा रही है। कई बार रोस्टिंग के चलते बमुश्किल आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है।


अधाधुंध कटौती से बढ़ रहा आक्रोश
ज़ैदपुर कस्बे में बिजली कटौती से लोग परेशान हो उठे हैं। ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे का रोस्टर है। मगर आठ घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। रोस्टर के अतिरिक्त कटौती से उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ने लगी है। इसके अलावा भी दो से ढाई घंटे की रात में भी कटौती की जा रही है। वहीं मसौली क्षेत्र मेंं बुमश्किल 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed