{"_id":"66a6de7a9c7f17e8a4009b28","slug":"3993-patients-reached-health-fairs-228-had-fever-barabanki-news-c-315-1-brp1006-121507-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे 3,993 मरीज, 228 बुखार के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: स्वास्थ्य मेलों में पहुंचे 3,993 मरीज, 228 बुखार के
Mon, 29 Jul 2024 05:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी के त्रिलोकपुर पीएचसी पर रविवार को आयोजित जन आरोग्य मेले में मरीजों को परामर्श देते चिक
बाराबंकी। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को 3,993 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिसमें से सबसे अधिक 611 मरीज त्वचा रोग के रहे। जबकि 228 बुखार से पीड़ित मिले। इस दौरान 1,191 बच्चों का इलाज भी किया गया। कई जगह चिकित्सक की जगह फार्मासिस्ट इलाज करते मिले।
सिरौलीगौसुपर की सआदतगंज स्थित पीएचसी में गहरेला की बुजुर्ग महिला को चिकित्सक डॉ. सुशील चंद्रा ने दवा के साथ पपीता का सेवन करने की सलाह दी। यहां त्वच रोग व बुखार के मरीज अधिक रहे। सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र के मोतिकपुर स्थित पीएचसी में पहुंचे मोतिकपुर के सैय्यद अली बुखार तो नूरपुर गांव की महविश फातिमा शरीर पर दाने की समस्या से ग्रसित मिले। यूनानी चिकित्सा पद्धति के फार्मासिस्ट आले नूर खान ने दवाएं बांटी, जबकि फार्मासिस्ट एसपी शुक्ला यहां पर मौजूद नहीं थे। एएनएम भी बुखार से ग्रस्त बताई गईं।
सिरौलीगौसपुर क्षेत्र के दरियाबाद के कोटवाधाम पीएचसी व खजुरी पीएचसी में करीब 40 मरीजों का इलाज किया गया। अधिकतर फंगस से ग्रसित मरीज आए। वहीं, खजुरी के पीएचसी में सर्दी-जकाम, बुखार के मरीज ज्यादा रहे। त्रिलोकपुर स्थित पीएचसी में 157 मरीजोें का उपचार किया गया। यहां पर चिकित्सक के नदारद होने के कारण फार्मासिस्ट द्वारा उपचार किया गया। मेले में 221 एनीमिया के मरीज मिले, तो हाइपरटेंशन के 54 व ग्रैस्ट्रो के 427 मरीज पहुंचे।