फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   39 youth got employment0

Barabanki News: 139 युवाओं को मिला रोजगार, आठ से 16 हजार मिलेगा वेतन

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
39 youth got employment0
सिद्धौर (बाराबंकी)। ब्लॉक कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के तहत खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
विज्ञापन



सिद्धौर ब्लॉक मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन बाराबंकी और जिला सेवायोजन कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में रोजगार मेले में रोहित हाइब्रिड बीज कंपनी, पुखराज हेल्थ केयर, ब्राइट फ्यूचर कंपनी, हर्बल कंपनी, दुर्गा सिक्योरिटी कंपनी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, टीआईएन एस कंपनी सहित अन्य कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर 350 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
विज्ञापन



जिसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई सहित अन्य डिप्लोमा धारकों का साक्षात्कार लेने के बाद 139 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। जिन्हें प्रतिमाह आठ से 16 हजार रुपये का वेतन दिया जाएगा। विधायक ने चयनित अभ्यार्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस मौके पर कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक सुनील कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी बृजेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी देवव्रत कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed