फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   37 doctors missing from duty for five years, CMO sends report

Barabanki News: पांच साल से ड्यूटी से गायब 37 डॉक्टर, सीएमओ ने भेजी रिपोर्ट

Tue, 02 Dec 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 02 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
37 doctors missing from duty for five years, CMO sends report
बाराबंकी। जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात 37 डॉक्टर पिछले पांच साल से बिना किसी सूचना के ड्यूटी से गायब हैं। एक डॉक्टर को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। इसके बावजूद, ये डॉक्टर न तो अपना पद छोड़ रहे हैं और न ही अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इससे पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे अस्पतालों में आने वाले मरीजों को इलाज की सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से वर्ष 2020 से गायब चल रहे इन 37 डॉक्टरों को कई बार नोटिस जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने सीएचसी जाटा बरौली में तैनात डॉक्टर देवव्रत को बर्खास्त कर दिया था। इसके बाद भी इन 37 डॉक्टरों को भी अंतिम मौका देते हुए नोटिस जारी की गई पर किसी ने भी जवाब नहीं दिया। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश करते हुए पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब इन सभी डॉक्टरों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन

बाक्स
यह चिकित्सक लंबे समय से हैं गायब
डॉ. सुजीत शेखर सिन्हा सीएचसी मथुरानगर, डॉ. आलोक चंद्र पाटिल पीएचसी गाजीपुर, डॉ. सौरभ पीएचसी टीकारमन, डॉ. अमित मिश्रा, सीएचसी त्रिवेदीगंज, डॉ. राहुल वैश्य पीएचसी भीखरपुर, डॉ. राकेश कुमार सीएचसी हैदरगढ़, डॉ. रूपाली गुप्ता सीएचसी रामसनेहीघाट, डॉ. मेजर जागृति अग्रवाल, पीएचसी खिंझना, डॉ. सक्षम श्रीवास्तव, सीएचसी फतेहपुर, डॉ. मनोज तिवारी सीएचसी सिरौलीगौसपुर, डॉ. अबरार अहमद पीएचसी देवा, डॉ. तनु पांडेय, डॉ. राजशेखर तिवारी, सीएचसी रामनगर, डॉ. बेनजीर, सीएचसी जैदपुर, डॉ. दीप शिखा सीएचसी त्रिवेदीगंज, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. विजय प्रकाश यादव, सीएचसी टिकैतनगर, डॉ. अनिल उपाध्याय सीएचसी बड़ागांव, डॉ. वेकेंटेश श्रीवास्तव, सीएचसी रामनगर, डॉ. मुकेश बंसल, सीएचसी बड़ागांव, डॉ. विनय गुप्ता सीएचसी हैदरगढ़, डॉ. ऋचा पांडेय सीएचसी त्रिवेदीगंज, डॉ. विक्रम प्रताप सिंह सीएचसी हैदरगढ़, डॉ. गौरव मिश्रा, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, सीएचसी रामसनेहीघाट, डॉ. नवल किशोर सीएचसी मथुरानगर, डॉ. अमित पांडेय सीएचसी हैदरगढ़, डॉ. निधि सिंह सीएचसी रामसनेहीघाट, डॉ. शुचि गुप्ता, सीएचसी सिरौलीगौसपुर, डॉ. गौरव अग्रवाल सीएचसी जैदपुर, डॉ. संगीता अरुण सीएचसी देवा, डॉ. अमित गुप्ता सीएचसी हैदरगढ़, डॉ. उमर मुशीर, सीएचसी घुंघटेर, डॉ. विभु दीप सीएचसी बड़ागांव, डाॅ. एम ताहिर सीएचसी सआदतगंज, डॉ. सर्वेश कुमार, सीएचसी त्रिवेदीगंज, डॉ. शैलेंद्र खत्री कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोई पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
जिले कुल 38 चिकित्सक, पिछले करीब पांच साल से बिना सूचना के अनुपस्थिति हैं। इनमें से डॉ. देवव्रत को बर्खास्त किया जा चुका है। जबकि अन्य को नोटिस जारी करते हुए अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया। हालांकि इनके द्वारा कोई सूचना नहीं दी गई। जिस पर इनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है।
- डॉ. अवधेश यादव, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed