फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   363 teachers got schools, will teach from today

Barabanki News: 363 शिक्षकों को मिले स्कूल, आज से पढ़ाएंगे

Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 25 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
363 teachers got schools, will teach from today
बाराबंकी। ढाई माह पहले अंतरजनपदीय ट्रांसफर के बाद जिले को मिले 363 शिक्षकों की तैनाती आखिरकार कर दी गई। इनमें 351 महिला और 12 पुरुष शिक्षक हैं। रविवार देर शाम तक बीएसए कार्यालय में ऑनलाइन काउंसिलिंग चलती रही। यह शिक्षक सोमवार से नौनिहालों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन



जुलाई के पहले सप्ताह में अन्य जनपदों से करीब 400 शिक्षकों को जिले में स्थानांतरित किया गया था। इनमें दो माह बाद 363 शिक्षक छोड़कर बाकी प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात कर दिए गए थे। इनको स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पर बार-बार रोक लग रही थी। जबकि यह शिक्षक बीते ढाई माह से बिना शिक्षण कार्य कार्य के ही बीएसए ऑफिस में हाजिरी लगाकर वेतन ले रहे थे।
विज्ञापन


शासन से संशोधित सूची आने के बाद शनिवार को ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिए इनको स्कूल का आवंटन शुरू हुआ। 180 शिक्षक पहले दिन तैनात किए गए थे। जबकि रविवार देर शाम तक बीएसए कार्यालय में काउंसिलिंग चलती रही और बाकी शिक्षकों को भी स्कूलों का आवंटन कर दिया गया। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि कल 363 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed