फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   35 ill from measles in Akayapur

अखैयापुर में खसरे से 35 बीमार

Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Fri, 08 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
35 ill from measles in Akayapur
बाराबंकी। हैदरगढ़ क्षेत्र स्थित अखैयापुर गांव में खसरा बीमारी से पीड़ित- गुड़िया - फोटो : अमर उजाला
अखैयापुर गांव में करीब 35 लोग खसरे की चपेट में है। बीते पंद्रह दिन से पीड़ित लोग इलाज के अभाव में पूजा-अर्चना के सहारे स्वस्थ होने की मनौती कर रहे हैं। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी सीएचसी पर सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव नहीं पहुंची है।
विज्ञापन


अखैयापुर गांव में विमलेश पुत्र फूलचंद, गुड़िया पुत्री हीरालाल, हनुमान पुत्र रामदीन, त्रिभुवन की पत्नी पूजा व पुत्री चांदनी, सर्वेश पत्नी अखिलेश, लवकुश पुत्र त्रिभुवन, अखिलेश के पुत्र अंकुर व पुत्री शिखा, शिवबरन के पुत्र गौरव, आकाश तथा पुत्री कुसुमा व शालिनी, सुशीला पत्नी रामदीन, धीरज पुत्र हंसराज, नीरज पुत्र राजाराम, पारसनाथ, सुनीता पुत्री देवनाथ, आदित्य पुत्र हीरालाल, श्रीकांती पत्नी पप्पू यादव, गुड़िया पत्नी जगेश्वर के शरीर मे दाने निकले है।
विज्ञापन


गांव में करीब 35 लोग खसरे की चपेट में हैं। बीते पंद्रह दिनों से गांव में खसरा फैलता जा रहा है। इस दौरान दो दर्जन से अधिक परिवार संक्रामक बीमारी के चपेट में आ चुके है। पीड़ित लोगों को इलाज नहीं मिलने से पूजा के सहारे स्वस्थ्य होने की कामना कर रहे हैं। जगेश्वर ने कहा कई दिन पहले खसरा होने की सूचना सीएचसी पर दी थी लेकिन कोई स्वस्थ्य कर्मी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखैया पुर गांव में खसरा फैलने की सूचना मिली है। शनिवार सुबह टीम भेजकर सभी मरीजों की जांच कराई जाएगी। - डॉ. शशिकांत चौधरी, प्रभारी सीएचसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed