फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   3280 patients examined in Jan Arogya Mela

Barabanki News: जन आरोग्य मेले में 3280 मरीजों की जांच

Mon, 08 Jul 2024 06:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 08 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
3280 patients examined in Jan Arogya Mela
बाराबंकी के त्रिलोपुर पीएचसी में आयोजित जनआरोग्य मेले में मरीज को दखते चिकित्सक।  संवाद
बाराबंकी। बारिश के बावजूद अस्पतालों में आयोजित स्वास्थ्य मेलों में मरीजों की भारी भीड़ रही। इस दौरान सबसे ज्यादा मरीज बुखार, सांस, पेटदर्द, त्वचा रोग तथा डायबिटीज के आए। इस दौरान पात्र पाए गए 38 लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन


जिले के 57 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में करीब 3280 मरीज देखे गए। इनमें पुरुषों की संख्या 1194, महिलाओं की संख्या 1192 और बच्चों की संख्या 894 रही। इस दौरान बुखार के 178, लिवर के 21, सांस के 355, पेटदर्द के 372, गैस्ट्रो के 231 और त्वचा रोग के 435 मरीज देखे गए। इनके अलावा मलेरिया के 59 मरीज भी आए। जांच में छह मरीज संदिग्ध टीबी के पाए गए।
विज्ञापन


वहीं पीरपुर पीएचसी पर दवा लेने आए गिरधारी, गजाला, रामेंद्र और प्रीति ने बताया कि वे लोग पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित हैं। निजी चिकित्सकों को दिखाने के बाद भी कोई लाभ नहीं मिला। इस पर चिकित्सक द्वारा जांच कराकर दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार त्रिलोकपुर पीएचसी पर दवा लेने आए फरीद व फुरकान आदि ने बताया कि तीन दिनों से पेटदर्द हो रहा है। दिव्यांशी ने बताया कि उसे बुखार के बाद शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आए हैं। इस पर चिकित्सक द्वारा दवा देने के साथ ही रोगों से बचाव की जानकारी भी दी गई।


सीएमओ डॉ. अवधेश यादव ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले मरीजों को असुविधा न हो, इसे देखते हुए पर्याप्त संख्या में चिकित्सक और कर्मियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed