फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   किसान नेता की याद में हर ब्लॉक में बनेगी सड़क

किसान नेता की याद में हर ब्लॉक में बनेगी सड़क

Tue, 14 May 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
किसान नेता की याद में हर ब्लॉक में बनेगी सड़क
किसान नेता की याद में हर ब्लॉक में बने सड़क
विज्ञापन

बाराबंकी। जिला पंचायत सभागार में सोमवार को किसान नेता मुकेश सिंह की याद में एक शोक सभा हुई। इसमें बोर्ड के सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि किसान नेता की याद में हर ब्लॉक में एक सड़क बनाई जाए जिसमें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मुकेश सिंह सभी वर्ग के लोगों को साथ में लेकर चलने वाले नेता था। भाकियू नेता के आकस्मिक निधन पर हम सभी को गहरा आघात पहुंचा और उनकी कमी निकट भविष्य में पूरी होती नहीं दिख रही। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मुकेश सिंह ने समाज को एक नई दिशा दी है। रक्तदान, गरीब कन्याओं की शादी, नेत्रदान और देहदान जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्होंने साबित कर दिया है कि समाज के प्रति उनका कितना लगाव रहा।
विज्ञापन


इस दौरान सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि भाकियू नेता के नाम पर हर ब्लॉक में एक सड़क बनाई जाए तथा जिला पंचायत सभागार में उनकी प्रतिमा लगाई जाए। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर इसे अगली बोर्ड की बैठक में रखने की बात कही गई। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र सिंह वर्मा, जवाहर वर्मा, ओम प्रभा बिट्टो, अलका मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed