{"_id":"5b4f80e54f1c1b3d748b5bb8","slug":"31531936997-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों का विरोध करने पर मां-बेटे पर जानलेवा हमला
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी के विरोध पर मां
और बेटे पर जानलेवा हमला
क्रासर
डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों का कारनामा
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद(बाराबंकी)। डीजे की धुन पर थिरक रहे युवकों द्वारा युवतियों से की गई छेड़खानी का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया। दबंगों ने सरेआम उन पर हमला बोल दिया। धारदार हथियार से हुए हमले में मां-बेटा घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
मामला जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मंझलेपुर गांव का है। यहां के निवासी लालाजी कपिल की बेटी अंशू का मंगलवार को विवाह था जिसकी बारात थाना मसौली के बड़ागांव से आई थी। वैवाहिक कार्यक्रम में द्वारपूजा के दौरान करीब 11 बजे डीजे बज रहा था। इसमें बारातियों के साथ गांव के ही राहुल व सोनू भी डीजे की धुन पर थिरक रहे थे। बताया जाता है कि इसी दौरान राहुल आदि ने गांव की किसी युवती से छेड़खानी कर दी। जिस पर मंझलेपुर के ही अमित ने इसका विरोध किया जिसके बाद मौके पर बवाल बढ़ता देख मामले को किसी तरह लोगों ने शांत करवा दिया। रात को हुए बवाल से झल्लाये हुए राहुल, सोनू आकाश आदि ने बुधवार को सुबह करीब 10 बजे अमित के घर पर धावा बोल दिया। घर पर मिले अमित और उसकी माता बैजंती को पीटने के साथ धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ध्रूव कुमार का कहना है पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।