{"_id":"5a22f58d4f1c1bb6678bf85c","slug":"31512240525-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों के घर से सात लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो किसानों के घर से सात लाख की चोरी
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किसानों के घर से सात लाख की चोरी
- जहांगीराबाद थानाक्षेत्र के भटेहटा गांव की घटना
बाराबंकी। दो किसानों के घर शुक्रवार की देर रात घुसे चोरी नकदी व सोने, चांदी के जेवरात समेत करीब सात लाख की चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है।
थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के भटेहटा गांव के रहने वाले किसान उमेश कुमार के घर में शुक्रवार की रात दरवाजा तोड़कर घुसे चोर कमरे में रखी 13 हजार रुपये की नकदी व करीब ढाई लाख के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। इनके पड़ोस में रहने वाले केसर के घर भी पहुंचे चोर करीब 50 हजार की नकदी समेत तीन लाख के जेवरात चोरी कर ले गए। शनिवार की सुबह जब घर में चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ितों के होश उड़ गए। जिसके बाद पुलिस से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी गई है। सीओ सिटी आरएन सिंह का कहना है कि चोरी के बारे में पता नहीं है। कहा पता करवाने के साथ ही दोषियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा होगा।