{"_id":"5a09dec44f1c1bf4688bb0f6","slug":"31510596292-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान गिरा, बढ़ी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान गिरा, बढ़ी ठंड
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तापमान गिरा, बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी। तापमान में आई गिरावट से सोमवार को ठंड बढ़ गई। ऐसे में घरों में रजाइयां तो लोगो के शरीर पर गर्म कपडे़ दिखने लगे। बाजारों में भी गर्म कपडे़ व कम्बल व रूई की खरीददारी करने वालों की भीड़ दुकानों पर दिखने लगी।
जिले में इस वर्ष का अब तक का सबसे कम तापमान सोमवार को रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान जहां 13.5 तो अधिकतम 29.8 रहा। रविवार को हवा की शून्य गति ने फिर करवट ली। जिसके बाद 2 किमी की गति से चली हवा से मौसम साफ हुआ। मगर, सोमवार को तापमान में भारी गिरावट आई। जिसके बाद से ठंड बढ़ गई। मौसम में आए बदलाव के बाद लोगों के घरों में रखी रजाइयां बाहर निकल आईं तो स्वेटर व जाकेट में लोग घरों से निकले। स्कूली बच्चे भी सोमवार की सुबह गर्म यूनिफॉर्म में स्कूल पहुंचे। ठंड बढ़ने से मार्केट में गर्म कपडों व कम्बल रजाई लेने के लोग पहुंचे। मौसस के जानकार मृदा रसायनज्ञ राजाराम राय ने बताया कि रविवार को मौसम साफ होने के बाद सोमवार को तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। आने वाले दिनों में अब और ठंड बढे़गी।