फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   अंन्तिम सूची में निकायों में बढ़े 13 हजार वोटर

अंन्तिम सूची में निकायों में बढ़े 13 हजार वोटर

Tue, 10 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
अंन्तिम सूची में निकायों में बढ़े 13 हजार वोटर
अंतिम सूची में निकायों में बढ़े 13 हजार वोटर
विज्ञापन


बाराबंकी। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अभियान के तहत रविवार को मतदाता सूची की अंतिम सूची का प्रकाशन जिला प्रशासन ने कर ृदिया। सूची सभी तहसील मुख्यालयों के साथ ही निकायों के मतदान केंद्रों पर उपलब्ध करा दी गई है। अतिम सूची में 13 हजार से अधिक वोटरों की बढ़ोतरी हुई है।

दावा,आपत्ति के बाद उनका निराकरण कराकर फाइनल व अंतिम मतदाता सूची 19 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना 25 अक्टूबर को जारी हो सकती है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले सितंबर से निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य कराया जा रहा था। रविवार को जिला प्रशासन ने मतदाता सूची की अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची को जहां सभी तहसील मुख्यालयों पर भेजने के साथ निकायों के बूथों पर भी बीएलओ को भी भेजा गया है। सूची में किसी प्रकार की समस्या को लेकर कोई वोटर दावा या आपत्ति अपने तहसील में संबंधित प्रोफार्मा पर कर सकता है। इसका निराकरण कर 19 अक्टूबर को फाइनल सूची जारी की जाएगी। अंतिम सूची में एक नगर पालिका परिषद समेत 12 निकायों में कुल 13134 वोटरों का इजाफा हुआ है। अभी तक निकायों में वोटरों की संख्या 298905 थी जो अब बढ़ कर 312039 हो गई।


बाक्स
निकाय बढ़े संशोधन कटे शुद्व वोटर
न.प.प. 16235 432 6104 9131
जैदपुर 1182 213 674 508
देवा 363 121 159 204
बंकी 892 26 92 800
सतरिख 438 50 211 227
टिकैतनगर 62 33 38 24
हैदरगढ़ ढ 893 161 413 480
दरियाबाद 593 129 857 264
सिद्वौर 371 116 386 15
फतेहपुर 1364 189 742 622
रामनगर 120 69 109 11
सुबेहा 255 26 124 131
बेलहरा 545 154 270 275
बाक्स
आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। सूची को तहसीलों के साथ ही सभी बूूथों पर बीएलओ के माध्यम से देखी जा सकती है। दावा आपित्त के बाद 19 अक्टूबर को फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है।
-राजीव कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed