{"_id":"593edefb1126f4d9498b4603","slug":"31497292539-barabanki-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Updated Tue, 13 Jun 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
सिरौली उधौली मार्ग पर महमदपुर स्थिति पीडब्ल्यूडी प्लांट के पास हादसा
फोटो- 39 पी
अमर उजाला ब्यूरो
सिरौलीगौसपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र में महमदपुर गांव के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली बदोसरायं क्षेत्र के सहरी गांव निवासी मोहम्मद अहमद पुत्र अब्दुल रशीद (22) अपने गांव सहरी से बदोसरायं जा रहा था। वह सिरौली उधौली मार्ग पर महमदपुर स्थिति पीडब्ल्यूडी प्लांट पर पहुंचा ही था, कि पीछे से प्लांट पर गिट्टी गिराकर निकल रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखचे उड़ गए। और युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया।