{"_id":"686d71fe2a15c53a3e0f9f33","slug":"31-drivers-licenses-suspended-102-warned-barabanki-news-c-315-1-brp1005-143297-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 31 चालकों के लाइसेंस किए निलंबित, 102 को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 31 चालकों के लाइसेंस किए निलंबित, 102 को चेतावनी
Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।
डीएम के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में यातायात नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वाले 31 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। वहीं जांच में अनफिट मिले 102 स्कूली वाहनों का पंजीयन भी निलंबित किया गया। इन वाहनों के चालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि दोबारा ऐसा करते पाए गए तो उनके ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
बीते छह माह के भीतर गलत दिशा में वाहन चलाना, सीट बेल्ट न लगाना, ओवरलोडिंग और मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघन करते हुए 31 चालक तीन बार पकड़े गए। इसमें चार व्यवसायिक लाइसेंसधारी शामिल हैं। पहली और दूसरी बार चेतावनी के बाद चालान काट कर छोड़ा गया था लेकिन तीसरी बार पकड़े जाने पर सभी के लाइसेंस छह माह के लिए निलंबित कर दिए हैं।