फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   31 crores sent to accounts for sweaters, parents will buy them

Barabanki News: स्वेटर के लिए 31 करोड़ खातों में भेजे, खरीदेंगे अभिभावक

Sat, 23 Nov 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 23 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
31 crores sent to accounts for sweaters, parents will buy them
बाराबंकी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले 2.58 लाख नौनिहालों को यूपीफाॅर्म, स्वेटर व जूता मोजा के खरीदने के लिए विभाग ने अभिभावकों के खाते में करीब 31 करोड़ रुपये ट्रांसफेर किए हैं। इसके साथ ही 40 हजार और बच्चों के अभिभावकों के खाते में भी पैसा भेजने की तैयारी की जा रही हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि अभिभावकों को प्रेरित करें कि बच्चे को पूरी यूनीफाॅर्म में स्कूल भेजें।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2624 परिषदीय विद्यालय संचालित है। इनमें करीब 2.98 लाख बच्चे पंजीकृत हैं। सरकार हर बच्चे को यूनीफाॅर्म, स्वेटर व जूता मोजा के खरीदने के लिए डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत 1200 रुपये बच्चों के अभिभावकों के खातों में भेजती है। डाटा फीडिंग व अपडेशन के बाद विभाग 2.98 बच्चों के लिए करीब 30 करोड़ 96 लाख रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। बाकी बच्चों के लिए पैसा भेजने की तैयारी की जा रही है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ शिक्षकों से कहा गया है कि अभिभावकों से बताए कि पैसा खाते में आ चुका है और खरीदारी करें।
विज्ञापन

दो जोड़ी यूनीफाॅर्म के लिए 600 रुपये, स्वेटर के लिए 200 रुपये, जूते-मोजे के लिए 125 रुपये और स्कूल बैग के लिए 170 रुपये मिलते हैं। इसके अलावा स्टेशनरी में चार कापियां, दो पेंसिल,दो रबर और दो कटर के लिए 105 रुपये खरीदने के लिए दिए जरते हैं। अभिभावक अपने पास से भी पैसा लगाकर और बेहतर इंतजाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed