{"_id":"607b2bb68ebc3ec3982c9d0d","slug":"31-131-pamphlets-valid-will-get-election-mark-today-after-withdrawal-of-name-barabanki-news-lko5746563136","type":"story","status":"publish","title_hn":"331,131 पर्चे वैध, नाम वापसी के बाद आज मिलेगा चुनाव निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
331,131 पर्चे वैध, नाम वापसी के बाद आज मिलेगा चुनाव निशान
विज्ञापन
बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में शनिवार को बीडीसी, डीडीसी और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए जमा हुए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई। जांच में 226 पर्चे खारिज कर दिए गए हैं। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के 173 पर्चे शामिल हैं। सबसे अधिक रामनगर ब्लॉक में सदस्य पद के 35 पर्चे निरस्त किए गए हैं। जिला पंचायत सदस्य का 10 नामांकन पत्र खारिज हुआ है। जांच में सभी पदों के लिए कुल 31,131 नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। रविवार को अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र वापसी होने के बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा।
गत 13 और 15 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के 57 पदों के लिए 835 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। जांच में खामी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य पद का 10 पर्चा खारिज कर दिया गया। इसके अलावा जिले के सभी 15 ब्लॉकों में दो दिनों में प्रधान पद के लिए 8,672 नामांकन पत्र, बीडीसी के लिए 7,362 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 14 हजार 488 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। ब्लॉकों में अपने पर्चे को बचाने और विरोधियों केे नामांकन पत्रों को निरस्त कराने के लिए दिन भर लोगों ने माथापच्ची की। सबसे अधिक रामनगर ब्लॉक में कुल 37 पर्चे खारिज किए गए। इनमें प्रधान पद के दो और सदस्य पद के 35 पर्चे शामिल हैं। इसी प्रकार बंकी ब्लॉक में कुल 16 पर्चे खारिज किए गए। इनमें प्रधान पद के एक, बीडीसी के पांच और सदस्य ग्राम पंचायत के दस पर्चे शामिल हैं। हैदरगढ़ ब्लॉक की बात करें तो यहां दूसरे वार्ड का प्रस्तावक होने को लेकर वार्ड नंबर आठ खानपुर सीट के दावेदार का पर्चा निरस्त कर दिया गया। इसी प्रकार अन्य ब्लॉकों में जांच के दौरान जहां छोटी-छोटी कमियां को सही कराया गया है। वहीं बड़ी खामियां मिलने पर नामांकन पत्रों को खारिज कर दिया गया।
नाम वापसी के बाद आज मिलेगा चुनाव चिह्न
नामांकन पत्रों की जांच के बाद रविवार को लॉकडाउन के बीच आज वैध पर्चे के दावेदारों को चुनाव चिन्ह का आवंटन आरओ द्वारा दिया जाएगा। इससे पहले सुबह आठ बजे से अपराहन तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होगी। दावेदार द्वारा निर्धारित समय तक अपना नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद प्रधान, बीडीसी, डीडीसी और सदस्य ग्राम पंचायत पद के दावेदारों को प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे। इसके बाद से कोरोना संकट काल के बीच चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं से संपर्क का दौर तेज हो जाएगा। लाकडाउन के बीच ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर नाम वापसी या चुनाव चिह्न लेने आने वाले दावेदारों को रास्ते में किसी प्रकार की रोकटोक से बचने के लिए उन्हें नामांकन पत्र की रसीद साथ में लाना होगा।