{"_id":"6547f275ce7a8b2a0d0a365b","slug":"2913-children-took-the-exam-for-scholarship-barabanki-news-c-315-1-brp1007-7615-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: छात्रवृत्ति के लिए 2913 बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: छात्रवृत्ति के लिए 2913 बच्चों ने दी परीक्षा
Mon, 06 Nov 2023 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सरकारी विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ने वाले गरीब और मेधावी बच्चों के लिए रविवार को राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। आठ केंद्रों पर 3320 बच्चों को परीक्षा देनी थी,, जिसमें 2913 बच्चे शामिल हुए। इस प्रकार 87.74 फीसदी बच्चों ने परीक्षा दी।
शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, जीआईसी सतरिख, जीआईसी जाटा बरौली, फतेहचंद जगदीश राय इंटर कॉलेज सफदरगंज समेत आठ परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 से एक बजे तक परीक्षा हुई। बच्चों से वैकल्पिक प्रश्न पूछे गए। इस छात्रवृत्ति योजना के नोडल सिरौलीगौसपुर के एआरपी आशुतोष आनंद अवस्थी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बच्चों को शिक्षकों द्वारा परीक्षा केंद्र पर ले जाया गया था।
कई के अभिभावक भी साथ में आए थे। उन्होंने बताया कि जिले के 253 बच्चों को यह छात्रवृत्ति पहले से मिल रही है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को कक्षा नौ से 12 तक प्रति माह 1000 रुपये सरकार की ओर से दिए जाएंगे। परीक्षाफल ऑनलाइन जारी किया जाएगा।